Advertisement

Gond Katira Benefits: गर्मियों में सेहत का पावरहाउस है गोंद कतीरा, जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका

Gond Katira Benefits: गर्मियां आते ही शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना सबसे जरूरी हो जाता है. ऐसे में गोंद कतीरा गर्मियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

Latest News
Gond Katira Benefits: गर्मियों में सेहत का पावरहाउस है गोंद कतीरा, जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका

gond katira 

Add DNA as a Preferred Source

गर्मियां आते ही शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना सबसे जरूरी हो जाता है. इस दौरान खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है ताकि बढ़ते तापमान का सेहत पर बुरा असर न पड़े। ऐसे में गोंद कतीरा एक प्राकृतिक उपाय है जो हमें गर्मी से राहत के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है. गोंद कतीरा एक कांटेदार पौधे से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ है जो सूखने पर सख्त हो जाता है. अपने अनोखे प्रभाव और गुणों के कारण इसे गर्मियों में सेहत का पावरहाउस कहा जाता है. आइए जानते हैं गोंद कतीरा के फायदे और इसे अपनी डाइट में शामिल करने का सही तरीका.

गोंद कतीरे के फायदे

शरीर को ठंडक पहुंचाए
गोंद कतीरा की सबसे खास बात इसकी कूलिंग नेचर  है. जब इसे पानी में भिगोया जाता है, तो यह फूल जाता है और जेली जैसा हो जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और लू लगने, शरीर में जलन जैसी गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाव होता है.

पाचन को सही रखता है
गर्मियों में अक्सर पाचन की समस्याएं बढ़ जाती हैं. गोंद कतीरा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और आंतों की सफाई में भी मददगार है.

शरीर को रखता है हाइड्रेटेड
गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं. गोंद कतीरा में पानी सोखने की अद्भुत क्षमता होती है. जब इसे पानी में भिगोया जाता है, तो यह फूलकर जेल जैसा पदार्थ बन जाता है, जो शरीर को लंबे समय तक डिहाइड्रेट नहीं होने देता.

त्वचा के लिए फायदेमंद
गोंद कतीरा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है, जिससे रूखापन दूर होता है और त्वचा में चमक आती है. इसके एंटी-एजिंग गुण त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं.

कमजोरी और थकान दूर करें
यह गर्मी के कारण होने वाली सुस्ती और थकान को दूर करने में कारगर होता है. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और आपको एक्टिव महसूस कराता है.


यह भी पढ़ें: युद्ध जितने खतरनाक होते हैं हवाई हमले के सायरन, कानों तक आवाज पहुंचते ही कईयों की हो जाती है मौत


इम्यूनिटी
गोंद कतीरा में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. यह शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है और स्वस्थ रहने में मदद करता है.

गोंद कतीरा खाने का सही तरीका
गोद कतीरा के छोटे-छोटे टुकड़े एक साफ बर्तन में लें और उन्हें पर्याप्त पानी में कम से कम 4 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें. यह फूलकर मुलायम, पारदर्शी और जेली जैसा पदार्थ बन जाएगा, जिसका आकार काफी बढ़ जाएगा. भीगे हुए गोंद कतीरा का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं. आप इसे नींबू पानी, शर्बत, लस्सी, दही या किसी भी कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पी सकते हैं. इसका इस्तेमाल फालूदा और गर्मियों की दूसरी मिठाइयों में भी किया जाता है. इसका अपना कोई तीखा स्वाद या महक नहीं होती, इसलिए यह किसी भी चीज के साथ आसानी से घुल-मिल जाती है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement