Advertisement

Pani Puri Side Effects: गोलगप्पे खाते समय न मांगें ज्यादा तीखा पानी, चेहरे की चमक पड़ सकती है फीकी

Golgappa Side Effects: एक्स्ट्रा तीखा पानी के साथ गोलगप्पा या स्पाइसी फूड सेहत और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनता है. इससे ब्रेकआउट और मुहांसे की समस्या हो सकती है. 

Pani Puri Side Effects: गोलगप्पे खाते समय न मांगें ज्यादा तीखा पानी, चेहरे की चमक पड़ सकती है फीकी

गोलगप्पे खाते वक्त न मांगे ज्यादा तीखा पानी, चेहरे की चमक पर पड़ सकते हैं दाग

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गोलगप्पे, पानीपुरी, फुल्की या फिर पुचका का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. स्ट्रीट फूड में सबसे ज्यादा लोग चाट गोलगप्पा ही खाते हैं. गोलगप्पा हर जगह (Golgappa Side Effects) आसानी से मिल जाता है और बेहद पसंद भी किया जाता है. गोलगप्पे के खट्टे-मीठे पानी (Health Tips) की खुशबू से हर कोई उसकी तरफ खींचा चला जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहां एक तरफ गोलगप्पे या स्पाइसी फूड खाने के कई फायदे हैं, वहीं दूसरी तरफ उसके काफी नुकसान भी हैं. 

जी हां, अगर आप एक्स्ट्रा तीखा पानी के साथ (Golgappa With Extra Teekha) गोलगप्पे खाते हैं तो इससे आपको सेहत और स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

स्पाइसी फूड सेहत को पहुंचाता है नुकसान

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वैशाली शुक्ला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स्ट्रा तीखी चीजें खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया, साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'हल्का मसालेदार खाने की सलाह दी जाती है कि पाचन और पेट के पेरिस्टलसिस मूवमेंट में सुधार हो. लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा मसालेदार खाना खाते हैं, तो यह सेहत को नुकसान पहुंचाने लगता है'.

यह भी पढ़ें -  Vitamin B12 Deficiency: नसों के सिकुड़ने से कमजोरी तक की वजह है इस विटामिन की कमी, जानिए क्या खाते बढ़ेगा लेवल

एक्स्ट्रा तीखा पानी के साथ गोलगप्पे या तीखा खाने के नुकसान

-एक्स्ट्रा तीखा पानी के साथ गोलगप्पे खाने से स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं उभर आती है, इससे चेहरे पर पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे निकल आते हैं. इससे ब्रेकआउट, मुहांसे और हीट फोड़े की समस्या हो सकती है. 

-इतना ही नहीं यह हाइपरएसिडिटी का कारण बन सकता है और अगर इसके बाद भी नियंत्रित नहीं किया जाता है, तो यह पेट के अल्सर का कारण बनता है.

-इसके अलावा इसकी वजह से आहार से पोषक तत्वों के अवशोषण में परेशानी आ सकती है. 

यह भी पढ़ें - Skin Care Tips: चेहरे से दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब, लगाएं तुलसी से बना फेस पैक- विधि 

स्पाइसी फूड खाने के कुछ फायदे भी हैं

  • स्पाइसी फूड सूजन को कम कर सकता है.
  • सिरदर्द, ऑटोइम्यून रोग, मतली और गठिया के इलाज में फायदेमंद है.
  • यह कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है.
  • यह संक्रमण से लड़ता है.
  • स्पाइसी फूड खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर बनता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement