लाइफस्टाइल
Giloy Benefits: गिलोय के पत्ते सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी होते हैं. यह औषधी गुणों से भरपूर होते हैं चलिए इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में जानते हैं.
Giloy ke Patte ke Fayde: सेहत के लिए गिलोय काफी फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल समेत कई औषधीय गुण होते हैं. यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता हैं. गिलोय के पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है.
डायबिटीज, जोड़ों में दर्द और डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए यह फायदेमंद होता है. चलिए आपको इसका सेवन करने से मिलने वाले फायदों और इस्तेमाल के तरीके के बारे में बताते हैं. गिलोय का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है. इसके तने और पत्तियों का सेवन कर सकते हैं.
सेहत के लिए गिलोय के फायदे
पाचन के लिए
अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है. आप गिलोय के पत्तों का रस पीने से यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है.
त्वचा को ग्लोइंग कर चेहरा चमकाने में मदद करेंगी ये 3 दालें, ऐसे इस्तेमाल करें दाल से बना फेस पैक
डायबिटीज के लिए
मधुमेह रोगी के लिए भी गिलोय के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना फायदेमंद होता है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाता है.
जोड़ों के दर्द के लिए
गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए गिलोय का सेवन करना लाभकारी होता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करते हैं. गिलोय का नियमित सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं.
कैसे करें गिलोय का सेवन?
गिलोय का सेवन करने के लिए पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें. इसके बाद इसका सेवन दिन में दो बार सुबह और शाम में करें. इसके रस का सेवन करने के अलावा इन पत्तियों को उबालकर इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से