लाइफस्टाइल
Hair Care Tips: अक्सर बारिश में बाल बेजान, उलझे और रूखे हो जाते हैं, जिसका आपकी पर्सनालिटी पर बहुत बुरा असर पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको एक खास हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जो इससे निजात दिला सकता है.
बारिश के मौसम में हवा में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से बाल रूखे, बेजान दिखने लगते हैं और सबसे बड़ी समस्या होती है, बेहद उलझे और बिखरे हुए. इससे न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी खराब होती है बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए कई घरेलू उपाय कारगर माने जाते हैं. केला और दही का हेयर मास्क एक ऐसा ही प्राकृतिक उपाय है जो आपके उलझे बालों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. आइए यहां जानते हैं बालों में केला और दही का हेयर मास्क लगाने के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका.
केले और दही के हेयर मास्क के फायदे
बोलों को पोषण देता है
केले और दही का हेयर मास्क बालों को भरपूर पोषण देता है. इसमें मौजूद पोटैशियम और विटामिन बालों को मॉइश्चराइज करते हैं. इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बाल मुलायम और हेल्दी दिखते हैं.
बालों को मजबूत करता है
केले और दही का हेयर मास्क बालों के टूटने को कम करने में मदद कर सकता है. इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व होते है जो बालों के हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है.
बालों में चमक बढाता है
केले और दही का हेयर मास्क बालों की चमक बढाने में मदद करता है. केले में प्राकृतिक तेल और विटामिन होते जो बालों की खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद करते हैं.
फ्रिज को कंट्रोल करें
केले और दही का हेयर मास्क फ्रिजी बालों को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. दही में प्रोटीन और फैटी एसिड पाया जाता है बालों के क्यूटिकल्स को चिकना करने में मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करने में कारगर हैं ये हरे पत्ते, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
स्केल्प के लिए फायदेमंद
केले और दही का हेयर मास्क स्कैल्प के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. दही में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और डैंड्रफ को भी कम करते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल
एक कटोरी में पके केले और दही को अच्छी तरह से मसलकर चिकना पेस्ट बना लें. इसके बाद अपने बालों को हल्का गीला कर लें. फिर इस केले और दही के मास्क को अपने स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक अच्छी तरह से लगा लें. इसे बालों पर 45 मिनट तक लगा रहने दें. जब यह सूख जाए तो बालों को ठंडे पानी और माइल्ड शैम्पू से अच्छी तरह धो लें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.