Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Gardening Tips: छत या बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, तपती गर्मी में भी घर बना रहेगा ठंडा, वातावरण भी होगा शुद्ध

5 Plants Keep Cool Your Home In Summer: घर की छत या बालकनी में ये 6 पौधे जरूर लगाएं, इससे आपका घर ठंडा बना रहेगा और आसपास की हवा भी शुद्ध रहेगी. यहां जानिए इन पौधों के बारे में..

Gardening Tips: छत या बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, तपती गर्मी में भी घर बना रहेगा ठंडा, वातावरण भी होगा शुद्ध

छत या बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, तपती गर्मी में भी घर बना रहेगा ठंडा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए लोग एसी, कूलर का सहारा लेते हैं. लेकिन पूरे दिन कूलर और एसी की हवा में बैठना भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने वाले हैं, जिसे छत पर लगाने से गर्मी कम होती है. दरअसल, ये पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और गर्मी को सोखते हैं. इतना ही नहीं ये पौधे वातावरण को भी ठंडा रखते हैं, जिसकी वजह से घर में ज्यादा गर्मी नहीं होती, तो आइए जानते हैं घर को ठंडा रखने के लिए आप कौन-से पौधे लगा सकते हैं...

एलोवेरा

एलोवेरा घर के तापमान को ठंडा बनाए रखने में मददगार होता है. यह हवा में फैले विषैले पदार्थों को दूर कर हवा को शुद्ध करता है. इसलिए इस पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं. 

यह भी पढ़ें -  Gardening Tips: टेरेस गार्डन में आसानी से उगाएं टमाटर, उम्मीद से ज्यादा होगी पैदावार, ऐसे करें देखभाल

स्‍नेक प्लांट

स्‍नेक प्लांट भी एक बेहद फायदेमंद पौधा है. यह तापमान को कम करने में मददगार साबित होता है. साथ ही यह विषाक्‍त पदार्थों को सोखता है और हवा को शुद्ध करता है.

बेबी रबर प्लांट

बेबी रबर प्लांट वातावरण को साफ व स्वच्छ रखने में मदद करता है और इसे नियमित पानी देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. लेकिन इसके लिए अच्छी मिट्टी और फिल्टर्ड लाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें - मुरझाया हुआ तुलसी का पौधा, इन आसान टिप्स को अपनाने पर हो जाएगा हरा-भरा

मनी प्लांट

मनी प्लांट घर की हवा से अशुद्धियों को हटाता है और वातावरण को ठंडा करता है. गर्मियों के लिए यह भी बेहतरीन पौधा होता है. 

बोगनविलिया

बोगनविलिया का पौधा गर्मियों में खूब खिलता है और ये कई रंगों में होता है. बोगनविलिया के पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां इसपर सीधी धूप न पड़े. इससे 2 से 3 मीहनों में ये पौधा अच्छे से बढ़ने लगेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement