Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

G-20 Summit 2023: चांदनी चौक के स्ट्रीट फूड्स से लेकर बाजरे के डिश तक का स्वाद चखेंगे विदेशी मेहमान

G-20 Summit 2023: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ही कई सारे बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष G20 सम्मेलन में जुड़ रहे हैं. इन्हें दिल्ली के चांदनी चौक का स्ट्रीट फूड्स परोसा जाएगा.

Latest News
G-20 Summit 2023: चांदनी चौक के स्ट्रीट फूड्स से लेकर बाजरे के डिश तक का स्वाद चखेंगे विदेशी मेहमान

G-20 Summit 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राजधानी दिल्ली में G20 सम्मेलन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. G20 सम्मेलन 8 से 10 सितंबर 2023 (G-20 Summit 2023 Date) के बीच होगा. इस दौरान विदेशी मेहमानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. मेहमानों की सभी व्यवस्थाओं के साथ ही खाने के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ही कई सारे बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष G20 सम्मेलन (G-20 Summit 2023) में जुड़ रहे हैं. इन विदेशी मेहमानों के लिए ताज पैलेस के खास खाने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही मेहमानों को बाजरे के डिश से लेकर चांदनी चौक की गलियों का मशहूर खाना (Famous Streets Of Chandni Chowk) भी परोसा जाएगा. 

G-20 सम्मेलन में मेहमानों के लिए खाने की विशेष तैयारी
- मेहमानों के लिए ताज पैलेस में विशेष खाने का इंतजाम किया जा रहा है. यहां उन्हें भारतीय डिश के साथ ही वेस्टर्न और फ्यूजन फूड्स भी परोसे जाएंगे. मेहमानों के खाने के लिए 120 शेफ की टीम बनाई गई है जो उनके खाने और स्वाद का खास ध्यान रखेंगी.
- इन सभी के साथ ही स्ट्रीड फूड के लिए फेमस भारत के मशहूर स्ट्रीट फूड भी मेहमानों की थाली में परोसे जाएंगे. यानी मंहगे होटलों के खाने के साथ ही उन्हें स्ट्रीट फूड का स्वाद भी चखने को मिलेगा.

5 वेजिटेरियन फूड्स जो देते हैं अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन, एनर्जेटिक रहने के लिए डाइट में करें शामिल

- स्ट्रीड फूड के मामले में दिल्ली और दिल्ली का चांदनी चौक बहुत ही फेमस है. मेहमानों को दिल्ली के लजीज खाने के साथ ही दिल्ली चांदनी चौक की गलियों का भी खाना परोसा जाएगा.
- दिल्ली के चांदनी चौक में भारत के सभी व्यंजनों का स्वाद मिलता है. ऐसे में उन्हें यहां के फूड्स के साथ भारतीय डिश के असनी स्वाद से रूबरू कराया जाएगा.

- मेहमानों के लिए दिल्ली की मशहूर चाट जैसे गोल गप्पे, दही-भल्ले, आलू टिक्की, जलेबी, कचौड़ी छोले-भटूरे इन सभी चीजों को उनके मेन्यू में शामिल किया जा सकता है.
- स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ही 9-10 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में पोषक मिलेट की बनी चीजों को परोसा जाएगा. बता दें कि, मेहमानों को प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड नए अंदाज में परोसे जाएंगे. मेहमानों की अच्छी देखभाल और उनके खाने की व्यवस्था के लिए शेफ की टीम बड़ी मेहनत से काम कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement