Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

FSSAI की खास सलाह, मानसून में इतने दिन में जरूर कर लें फ्रिज की साफई 

Fridge Cleaning Tips: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने मॉनसून के दौरान खाने की सुरक्षा को लेकर कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें फ्रिज की सफाई के बारे में भी बताया गया है...

Latest News
FSSAI की खास सलाह, मानसून में इतने दिन में जरूर कर लें फ्रिज की साफई 

FSSAI Guidelines For Fridge Cleaning

Add DNA as a Preferred Source

Fridge Cleaning Tips- बारिश के मौसम में नमी और संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मानसून में खाने-पीने की चीजों में जरा सी भी लापरवाही सीधा आपके पेट और पाचन पर असर डालती है.

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने मॉनसून (FSSAI Guidelines) के दौरान खाने की सुरक्षा को लेकर कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें फ्रिज की सफाई के बारे में भी बताया गया है. FSSAI ने बताया की इतने दिनों में हर किसी को फ्रिज की सफाई जरूर कर देनी चाहिए....

कितने दिनों में साफ करें फ्रिज? 

FSSAI के मुताबिक मानसून के मौसम में हर 15 दिन में एक बार फ्रिज की अच्छी तरह से साफई जरूर कर लेनी चाहिए, साथ ही इसे डिफ्रॉस्ट भी करना जरूरी होता है. यह न केवल सफाई के लिहाज से बल्कि खाने की सुरक्षा और बीमारियों से बचाव के लिए भी बहुत जरूरी होता है.  

 Epidemic बनता जा रहा अकेलापन, दुनिया का हर छठा व्यक्ति शिकार, हर घंटे 100 मौतें! चौंका देगी ये रिपोर्ट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक मानसून के समय वातावरण में अधिक ह्यूमिडिटी होती है और इससे फ्रिज के अंदर भी नमी जमा होने लग जाती है. यह नमी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के कारण बनती है, जिससे फ्रिज में रखा खाना संक्रमित हो सकता है और गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. 

हेल्थ पर क्या पड़ता है असर? 

नमी और बचे हुए खाने के कण बीमारियां दे सकते हैं, ऐसे में संक्रमित खाने के सेवन से डायरिया, पेट में संक्रमण, उल्टी फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है. खासतौर से उन लोगों को जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनके लिए यह और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है.  

15 दिन में फ्रिज की सफाई से क्या है फायदा 

हर 15 दिन में फ्रिज की सफाई से न केवल हेल्थ पर असर अच्छा असर पड़ेगा, बल्कि इससे फ्रिज की कार्य क्षमता भी बेहतर होगी. बता दें कि समय-समय पर डिफ्रॉस्टिंग करने से बर्फ की परतें फ्रिज में नहीं जमेंगी और इससे कूलिंग में भी दिक्कत नहीं आती है. इससे फ्रिज बिजली भी कम खर्च करता है.

कैसे करें फ्रिज की सफाई? 

इसके लिए हर 15 दिन में एक बार फ्रिज को बंद करें और फिर उसमें से सारा सामान बाहर निकाल दें. फ्रिज में डिफ्रॉस्ट का विकल्प होता है, जिसे ऑन करके आप फ्रिज में जमी बर्फ को भी पिघला सकते हैं.  इसके बाद फ्रिज को अंदर से अच्छे से साफ करने के बाद ड्राई कपड़े से पोछें, फिर फ्रिज के डोर रबर, ट्रै, कोने और स्टॉल को अच्छी तरह से साफ करें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement