Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Thyroid बढ़ गया है तो फॉलो करें ये खास डाइट प्लान, तुरंत हो जाएगा कंट्रोल

Thyroid Diet:अगर आप बढ़े हुए थायराइड की समस्या से परेशान हैं और दवाइयां खा-खाकर थक चुके हैं, तो परेशान न हों. कुछ खास डाइट को फॉलो करके आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

Latest News
Thyroid बढ़ गया है तो फॉलो करें ये खास डाइट प्लान, तुरंत हो जाएगा कंट्रोल

thyroid diet 

Add DNA as a Preferred Source

थायराइड एक ऐसी समस्या है जो बूढ़े से लेकर जवान तक कई लोगों को प्रभावित करती है. यह ग्रंथि थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है जो शरीर के कई कार्यों को नियंत्रित करता है. जब यह ग्रंथि अधिक हार्मोन बनाती है तो हाइपरथायरायडिज्म होता है. हाइपरथायरायडिज्म के लक्षणों में वजन कम होना, घबराहट, नींद न आना, हार्ट रेट का बढ़ना आदि शामिल हैं. ऐसे में अगर शरीर में थायराइड बढ़ गया है तो आइए जानते हैं इसे कंट्रोल करने के लिए कौन सी डाइट फॉलो करनी चाहिए.

थायराइड में इन चीजों को करें शामिल 

  • आयोडीन थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है, इसलिए सीफूड, आयोडीनयुक्त नमक, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स आयोडीन के अच्छे स्रोत हैं जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं.
  • सेलेनियम थायराइड हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है.ऐसे में आप अपनी डाइट में ब्राजील नट्स, ट्यूना, चिकन को शामिल कर सकते है.
  • विटामिन डी थायराइड  हार्मोन के कार्य को प्रभावित करता है, जिससे शरीर में इसका स्तर बढ़ने नहीं देता. फैटी फिश, अंडे की जर्दी और दूध विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं.
  • फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और थायरॉयड के फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल कर सकते है.
  • प्रोटीन शरीर के लिए आवश्यक होता है और थायराइड के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है. मांस, चिकन, मछली, दालें और बीन्स प्रोटीन के अच्छे स्रोत है. 

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चांद जैसा निखार लाएगा सफेद चंदन, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका


थायराइड में इन चीजों का सेवन न करें

  • आयोडीन थायराइड हार्मोन बनाने के लिए आवश्यक है, लेकिन अधिक मात्रा में आयोडीन थायराइड की समस्याओं को बढ़ा सकता है. इसलिए आयोडीन युक्त चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए.
  • कुछ चीजों में गोइट्रोजेनिक पदार्थ होते हैं जो थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन में बाधा डालते हैं. इनमें ब्रोकोली, फूलगोभी, पत्तागोभी, सोयाबीन आदि शामिल हैं। इन चीजों का सेवन करने से बचें 
  • प्रोसेस्ड फूड में कई तरह के हानिकारक रसायन होते हैं जो थायराइड की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं. इसलिए, पैकेज्ड स्नैक्स, सॉसेज और रेड मीट जैसे प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए.
  • कुछ अध्ययनों से पता चला है कि ग्लूटेन से थायराइड की समस्या बढ़ सकती है.  इसलिए, ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे कि गेहूं, जौ और राई का सेवन कम से कम करना चाहिए.
  • शराब और कैफीन थायराइड हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement