Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Monsoon में बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय 

Monsoon Health Tips: भारत के कई हिस्सों में जल्द ही मानसून आने वाला है और इस मौसम के आने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा. ऐसे में यहां कुछ आसान और कारगर आयुर्वेदिक उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप मानसून में स्वस्थ रह सकते हैं.

Latest News
Monsoon में बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय 

monsoon

Add DNA as a Preferred Source

कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू हो जाएगा और भारत के कई हिस्सों में मानसून भी दस्तक देने लगेगा. मानसून के शुरू होते ही कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. मानसून भले ही गर्मी से राहत देता हो, लेकिन इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और वातावरण में बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं. इसके कारण सर्दी, जुकाम, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां बेहद आम हो जाती हैं. ऐसे में आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो मानसून में आपको सेहतमंद रखने में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. आइए यहां जानते हैं कुछ कारगर आयुर्वेदिक उपाय जिन्हें अपनाकर आप मानसून में स्वस्थ रह सकते हैं.

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

हल्का खाना खाएं 
मानसून के दौरान अक्सर पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. इसलिए तला हुआ और बासी खाना खाने से बचें. आप अपनी डाइट में हल्का और हेल्दी खाना जैसे खिचड़ी, वेजिटेबल सूप, दलिया आदि शामिल कर सकते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाएं
अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करें. हल्दी वाला दूध या अदरक-तुलसी की चाय आदि चीजों का नियमित सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद माना जाता है.

फिल्टर का पानी पिएं 
मानसून के दौरान कई बार पानी के दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में हमेशा उबला हुआ या अच्छी तरह से फिल्टर किया हुआ पानी पिएं. पानी उबालते समय आप उसमें तुलसी के पत्ते या अदरक भी डाल सकते हैं. यह आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा.

मसालों का सेवन करें  
मानसून में आप अपने खाने में हल्दी, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और हींग जैसे मसालों को शामिल कर सकते हैं. ये मसाले पाचन को दुरुस्त रखते हैं, शरीर में गर्मी पैदा करते हैं जिससे कई तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है.


यह भी पढ़ें:Skin care Tips: गर्मियों में भूलकर भी चेहरे पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, स्किन की बज जाएगी बैंड


साफ-सफाई पर ध्यान दें
मानसून के दौरान संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए अपने आस-पास साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. बाहर से आने के बाद हाथ-पैर अच्छी तरह से धोएं और नियमित रूप से नहाएं.

गुनगुने पानी से नहाएं
इस मौसम में ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी से नहा सकते हैं, खासकर अगर आप बारिश में भीग गए हों. इससे शरीर को ठंड नहीं लगती और फंगल इंफेक्शन का खतरा भी दूर रहता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement