लाइफस्टाइल
Rabies Symptoms: कुत्ता काट लेता है तो इस स्थिति में इंजेक्शन लगवाना बहुत ही जरूरी होता है. आजकल अक्सर कुत्ते के काटने की खबरें सामने आती है जिसमें कई लोगों की मौत तक हो रही है. ऐसे में आपको सावधान होने की जरूरत है.
Dog Bite Treatment: कुत्ते के काटने और इससे मौत की कई खबरें सामने आती रहती है. बीते दिनों उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर में कुत्ते के काटने से राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की मौत हो गई. उनकी मौत रेबीज के कारण हुई है. गली के आवारा कुत्ते अक्सर लोगों को काट लेते हैं ऐसे में उन्हें सावधान होने की जरूरत है. अगर समय रहते एंटी-रेबीज का वैक्सीन नहीं लगवाई जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है. आइये आपको बताते हैं कि, कुत्ते के काटने पर क्या करना चाहिए?
यहां इस खबर में कुत्ते के काटने से रेबीज फैलने की बात की जा रही है लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए. रेबीज अन्य जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्लियों, बंदरों और जानवरों के काटने या खरोंच से हो सकता है. इन सभी स्थिति में आपको सावधान रहना चाहिए. रेबीज जानवरों की लार से भी फैल सकता है. अगर आप जानवरों के घाव के संपर्क में आते हैं तो उससे भी रेबीज हो सकता है. इसलिए आपको इनके लक्षणों की पहचान कर जरूरी कदम उठाने चाहिए.
कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने पर आपको इनमें से कोई लक्षण नजर आता है तो यह रेबीज के लक्षण हो सकते हैं.
- बुखार आना
- भूख कम लगना
- उल्टी और दस्त
- नाक बहना
- छींक आना
- हाथों-पैरों में सूजन
- घाव के पास जलन
लोग अक्सर कुत्ते के काटने पर घाव पर नमक, मिर्च, नींबू और हल्दी आदि लगा लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. यह आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है. आपको इसकी बजाय डॉक्टर से संपर्क कर उपचार लेना चाहिए.
कुत्ते के काटने से हुए घाव को एंटीसेप्टिक सोप और साफ पानी से धोएं. घाव को अच्छे से साफ करने के बाद एंटीसेप्टिक लगाएं. खून के बहाव को रोकने के लिए पट्टी बांधें. इसके बाद तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. आपको कुत्ते, बिल्ली, बंदर किसी भी जानवर ने काटा हो या खरोंचा हो तो 24 घंटे के अंदर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं. इसके अलावा डॉक्टर के सलाह पर ट्रीटमेंट पूरा जरूर करें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.