Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

वजन कम करने में कारगर है मेथी के दानों का पानी, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे और भी कई लाभ

Weight Loss Remedies: वजन कम करने के लिए लोग घंटों एक्सरसाइज करते हैं और खाना तक छोड़ देते हैं लेकिन आप इन सब से अलग मेथी के दानों की मदद से वजन कम कर सकते हैं. चलिए आपको इस नुस्खे के बारे में बताते हैं.

Latest News
वजन कम करने में कारगर है मेथी के दानों का पानी, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे और भी कई लाभ

Weight Loss

Add DNA as a Preferred Source

Methi Seeds for Weight Loss: वजन कम करने के लिए लोग घंटों जिम करते हैं और खूब पसीना बहाते हैं. कई लोग डाइटिंग के नाम पर खाना तक छोड़ देते हैं लेकिन इन सब से कुछ फायदा नहीं मिलता है. आप वजन कम करने के लिए मेथी के दानों का पानी पी सकते हैं. यह सेहत के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है. चलिए आपको इसके सेवन के तरीके और फायदों के बारे में बताते हैं.

ऐसे करें मेथी के दानों के पानी का सेवन

मेथी के दानों का पानी बनाने के लिए रात को एक कप पानी में मेथी के दानों को भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को हल्दी आंच पर गर्म कर लें. गर्म होने के बाद इस पानी को छानकर इसमें नींबू का रस मिक्स करके पिएं. ऐसा करने से आपको कई फायदे मिलेंगे.

मेथी के दानों का पानी पीने के फायदे

वजन कम करने के लिए

मेथी के दानों में फाइबर होता है जो भूख को कम करने में मदद करता है. इससे पेट भरा हुआ लगता है. ऐसे में आप ओवरईटिंग से बचते हैं और कम खाने से वजन कम होता है. इससे मेटाबॉल्जिम को बढ़ावा मिलता है और फैट कम होता है.

डायबिटीज, अस्थमा समेत खांसी-जुकाम तक में फायदेमंद है दूधी घास, जानें फायदे और इस्तेमाल

पाचन के लिए

बेहतर पाचन के लिए यह पानी पीना अच्छा होता है. इससे स्वच्छ बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है और पाचन में सुधार होता है. कब्ज, गैस और अपच से छुटकारा मिलता है.

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए

नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मेथी के दानों का पानी पीना अच्छा होता है. यह कोलेस्ट्रॉल कम कर ब्लड प्रेशर को बेहतर रखता है और हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है.

डायबिटीज के लिए

हाई ब्लड शुगर लेवल को डाउन करने में मेथी के दानों का पानी लाभकारी होता है. इसे पीने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से बचे रहते हैं. इसके साथ ही यह स्किन और बालों के लिए भी अच्छा होता है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement