Advertisement

बालों का झड़ना हमेशा के लिए हो जाएगा बंद, बस ऐसे करें इस बीज का इस्तेमाल

Hairfall Tips: आयुर्वेद में सदियों से मेथी के बीजों को बालों की देखभाल के लिए बहुत कारगर माना जाता रहा है. इन छोटे-छोटे बीजों में कई ऐसे गुण होते हैं जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं कि मेथी के बीज बालों के लिए किस तरह से फायदेमंद हैं.  

Latest News
बालों का झड़ना हमेशा के लिए हो जाएगा बंद, बस ऐसे करें इस बीज का इस्तेमाल

Hairfall Tips

Add DNA as a Preferred Source

बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है. पुरुष हों या महिलाएं, हर कोई इस समस्या से परेशान है. तनाव, प्रदूषण, गलत खान-पान, हार्मोनल बदलाव आदि कई कारणों से बाल झड़ सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद एक खास चीज इस समस्या का समाधान हो सकती है. आज हम बात कर रहे हैं मेथी के बीजों की. मेथी के बीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और बालों का झड़ना रोकने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं मेथी के बीजों के कुछ खास फायदे और इनका इस्तेमाल करने का तरीका.

बालों के लिए मेथी के बीजों के फायदे

  • मेथी के बीज प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो बालों के ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है.
  • मेथी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह स्कैल्प को स्वस्थ रखता है और बालों को टूटने से बचाता है.
  • मेथी के बीजों में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करने में मदद कर सकते हैं. यह स्कैल्प को खुजली और जलन से भी बचाता है.
  • मेथी के बीजों में लेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है. साथ ही यह बालों को चमकदार और मुलायम भी बना सकता है.
  • मेथी के बीजों में प्राकृतिक कंडीशनिंग गुण होते हैं जो बालों को नमी प्रदान करते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं. यह बालों के फ्रिज को कम करने में भी मदद कर सकता है.
  • मेथी के बीज बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने में भी मदद कर सकते हैं. यह बालों को काला और चमकदार बनाता है और समय से पहले सफेद होने से रोक सकता है.

यह भी पढ़ें:सर्दियों में चेहरे पर रौनक लाने के लिए पिएं ये जूस, मिलेगी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन


मेथी के बीजों का इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीके

मेथी का पेस्ट
मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखें दें और फिर सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें.

मेथी का पानी 
मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो दें. सुबह इस पानी को छानकर बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें. इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो सकती है और बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं.

मेथी का तेल
नारियल के तेल में मेथी के बीज उबालकर तेल बना लें. इस तेल को बालों पर लगाकर हल्की मालिश करें. इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं और डैंड्रफ भी दूर होता है.

 मेथी दाना और दही का पैक 
दही और मेथी के पेस्ट को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर शैम्पू से धो लें. इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं और बालों का भी झड़ना कम होता है.

मेथी और अंडा
मेथी के पेस्ट में एक अंडा मिलाएं. इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर शैम्पू से धो लें. इससे बाल मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है.

मेथी और नींबू का रस
मेथी के पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं. इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर शैम्पू से धो लें. इससे बालों में चमक आती है और डैंड्रफ को दूर कर सकता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement