Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Fat Reduce Drink: ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर के बाद जरूर पिएं ये पानी, मोम की तरह पिघल जाएगी चर्बी

बढ़ते मोटापे को कम करना चाहते हैं तो डाइट के साथ ही एक ड्रिंक को शामिल कर लें. इसे आप घर पर ही बना सकते हैं, जिसे नियमित पीने पर मोटापा मोम की तरह पिघलकर बाहर हो जाएगा.

Latest News
Fat Reduce Drink: ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर के बाद जरूर पिएं ये पानी, मोम की तरह पिघल जाएगी चर्बी
Add DNA as a Preferred Source

Jeera Saunf Ajwain Water Benefits : आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं. इसे कम भी करना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग दिनभर की भागदौड़ में न तो सेहत पर ध्यान दें पाते हैं और न ही वर्कआउट के लिए समय निकाल पाते हैं. अगर आपकी भी ऐसी ही स्थिति है और बढ़ती चर्बी से परेशान हो गये हैं तो सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर के बाद इस पानी को पीना शुरू कर दें. इससे पेट से लेकर शरीर के अन्य भाग में जमी चर्बी मोम की तरह पिघलकर निकल जाएगी. इसका दावा खुद आयुर्वेद में किया गया है. आइए जानते हैं कि कौन सा पानी पीने से यह लाभ होता है. 

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोटापा बीमारी की शुरुआत है, जो बढ़ने के साथ लोगों को अपना शिकार बना लेती है. अगर आप भी इससे परेशान हैं और वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं तो किचन में रखे तीन मसालों की ड्रिंक को शामिल कर लें. ब्रेकफास्ट, लंच से लेकर डिनर तक के बाद जीरा अजवाइन और सौंफ का पानी पी लें. इससे मोटापा मोम की तरह पिघल जाएगा. इतना ही नहीं यह पाचन तंत्र को सही रखती है. आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीके से लेकर पीने के फायदे...

डाइजेशन को करती है सही

जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पाचन तंत्र को बूस्ट करता है. यह गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. एसिडिटी से लेकर पुराने से पुराने कब्ज को तोड़कर को पेट को साफ रखता है. इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है. यह तनाव से भी मुक्ति दिलाने में काफी सहायक होता है. 

वजन को तेजी से करता है कम

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी दवा का काम करता है. मोटे लोगों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है. यही वजह है कि डॉक्टर से लेकर आयुर्वेद में मोटापा कम करने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर के बाद इन तीनों मसालों को मिलाकर इनका पानी पीने की सलाह दी जाती है. यह पानी आपकी कैलोरी को तेजी बर्न करता है. यह आपके वजन को कम करने में भी प्रभावशाली है. इसका सुबह खाली पेट पीना और भी फायदेमंद होता है. 

बॉडी को करता है डिटॉक्स

अजवाइन, जीरा और सौंफ का पानी न सिर्फ विषाक्त पदार्थों को दूर रखता है. यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है. इसे चूर्ण बनाकर पीना फायदेमंद साबित हो सकता है. 

ऐसे बना सकते हैं जीरा अजवाइन और सौंफ का पानी

जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी लें. इसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच अजवाइन बराबर मात्रा में डाल लें. इसके बाद इस पानी को खूब गर्म करें. जब यह पानी आधा हो जाये तो इसे छानकर ठंडा होने के बाद पिएं. इससे बॉडी फिट रहेगी और फायदा होगा. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement