Advertisement

Famous Temple In Delhi: पूरे देश में फेमस हैं दिल्ली नोएडा के 8 मंदिर, घूमने जाएं तो जरूर करें दर्शन

Famous Temple In Delhi: अगर आप भी दिल्ली घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं तो इन फेमस मंदिरों का दर्शन जरूर करें.

Famous Temple In Delhi: पूरे देश में फेमस हैं दिल्ली नोएडा के 8 मंदिर, घूमने जाएं तो जरूर करें दर्शन

पूरे देश में फेमस हैं दिल्ली नोएडा के 8 मंदिर, घूमने जाएं तो जरूर करें दर्शन 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः घूमने के शौकीन लोग दिल्ली में ज्यादातर ऐतिहासिक जगहों और लोकल मार्केट्स की सैर करना पसंद करते हैं. दिल्ली में किले, स्मारक, बाजार जैसी देखने लायक कई जगहें हैं, जिन्हें देखते-देखते आप थक जाएंगे लेकिन यहां की जगह कभी खत्म नहीं होंगी. इसके अलावा दिल्ली नोएडा के कुछ मंदिर भी (Famous Temple In Delhi) काफी मशहूर हैं. इन फेमस मंदिरों का दर्शन करके आप सुकून का अहसास कर सकते हैं. बता दें यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. अगर आप भी दिल्ली घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं और भगवान में गहरी आस्था रखते हैं तो इन फेमस मंदिरों का दर्शन जरूर करें. आप दिल्ली की सैर के दौरान इन मंदिरों का दीदार कर सफर को यादगार बना सकते हैं. आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ मशहूर मंदिरों के बारे में.

अक्षरधाम मंदिर

अक्षरधाम मंदिर का नाम देश के भव्य मंदिरों में शुमार है और दिल्ली में लक्ष्मी नगर के पास स्थित ये मंदिर देश-विदेश में काफी मशहूर है. अक्षरधाम मंदिर परिसर में रात को म्यूजिक एंड फाउंटेन शो का भी आयोजन किया जाता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के इन मार्केट में करें शादी की शॉपिंग, कम दामों में मिलेगा डिजाइनर कलेक्शन

छतरपुर मंदिर 

दिल्ली का छतरपुर मंदिर देश के प्राचीन मंदिरों में से एक है और इस मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला पर्यटकों को बेहद पसंद आती है. नवरात्रि के समय इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है. यहां मां दुर्गा के अलावा भगवान शंकर और विष्णु की भी अराधना की जाती है.

हनुमान मंदिर

दिल्ली का हनुमान मंदिर भी देश में बेहद मशहूर है और झंडेवालान में स्थित इस मंदिर में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा मौजूद है. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगती है.

कालकाजी मंदिर

दिल्ली में स्थित कालकाजी मंदिर को जंयती पीठ या मनोकामना सिद्ध पीठ भी कहा जाता है और कालका जी का मंदिर माता दुर्गा के अवतार को समर्पित है.  इसलिए यहां मंदिर में देवी शक्ति की अराधना की जाती है.

यह भी पढ़ें- ये हैं दिल्ली-नोएडा की सबसे सस्ती जींस की मार्केट, 300 रु में मिल जाएंगे ब्रांडेड जैसे कॉम्बो ट्राउजर

लक्ष्मी नारायण मंदिर फेमस मंदिर

दिल्ली का लक्ष्मी नारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और 1933 में बने इस मंदिर को बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि लक्ष्मी नारायण मंदिर को दिल्ली के भव्य और खूबसूरत मंदिरों में गिना जाता है. 

नोएडा के फेमस मंदिर

सनातन धर्म मंदिर:  ये मंदिर नोएडा के सेक्टर 19 में और ये जिले का सबसे बड़ा मंदिर है. ऐसे में आप नोएडा के इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. 

हनुमंत लाल मंदिर:  ये मंदिर नोएडा के सेक्टर 101 में है और यहां हनुमान जी की एक ऊंची प्रतिमा स्थित है. मान्यता है इस मंदिर मे बजरंगबली सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. 

काली बाड़ी मंदिर: फेमस मंदिरों नोएडा में मौजूद काली बाड़ी मंदिर में मां काली की पूजा की जाती है और यहां दुर्गा पूजा और काली पूजा के समय भव्य आयोजन किया जाता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement