लाइफस्टाइल
अगर आपके माइक्रोवेव के भीतर बदबूदार दाग और गंदगी जम गई है, तो इसे साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स. बिना मेहनत के चुटकियों में सारी गंदगी साफ हो जाएगी..
डीएनए हिंदी: आजकल ज्यादातर घरों में कुकिंग के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसका इस्तेमाल करना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है इसकी सफाई करना. कई लोगों के लिए ये किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं लगता. दरअसल माइक्रोवेव की बाहरी सफाई तो आसानी से हो जाती है, लेकिन इसके भीतर जमे (Microwave Cleaning Hack) गंदगी को साफ करने में पसीना छूट जाता है. ऐसे में लोग इसके लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कामयाबी नहीं मिलती.
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा आसान (Simple Tips To Clean Microwave) तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप माइक्रोवेव के अंदर जमी गंदगी को चुटकियों में साफ कर लेंगे. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने (Kitchen Microwave Cleaning Tips) की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने वीडियो शेयर कर बताया तरीका
मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि किस तरह माइक्रोवेव के इनर वॉल पर जमां गंदगी को चुटकियों में साफ किया जा सकता है. दरअसल माइक्रोवेव बाहर से तो बिल्कुल साफ सुथरा और क्लीन दिखता है, लेकिन अक्सर इसकी भीतरी दीवारों पर पुराने दाग जमा हो जाते हैं जो आसानी से साफ नहीं होते हैं .
ऐसे में लोग प्लेट को निकालकर साफ कर लेते हैं, लेकिन इसकी दीवारों को साफ करने में आलस कर जाते हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस आसान हैक्स से मुश्किल दाग भी कुछ ही मिनटों में साफ हो जाएंगे और मेहनत भी नहीं लगेगी.
यह भी पढ़ें- Home Cleaning Tips: इन 10 तरह के जिद्दी स्टेन को झट से साफ करेंगी घर में पड़ी ये चीजें, चमक जाएगा को
ये रहा साफ करने का तरीका
माइक्रोवेव के अंदरूनी दीवारों को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कप में एक चौथाई विनेगर यानी सिरका लें और इसे माइक्रोवेव के अंदर रख दें और फिर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव को ऑन कर छोड़ दें. इसके बाद जब माइक्रोवेव बंद हो जाए तो कप को बाहर निकाल लें. इसे निकालने के बाद आप देखेंग कि विनेगर का स्टीम माइक्रोवेव की भीतरी दीवार पर अच्छी तरह से फैल गया है.
यह भी पढ़ें- टाइल्स पर लगे जिद्दी काले-पीले दाग चुटकियों में होंगे ऐसे साफ, नए जैसा चमक जाएगा बाथरूम
अब किसी स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से इसे रगड़ें. इससे दाग आसानी से हट जाएंगे और माइक्रोवेव का अंदर का हिस्सा भी नए जैसा चमकने लगेगा. इसके बाद इसे टिश्यू पेपर की मदद से पोछ लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर