Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Eyelash Growth Tips: इन 5 नेचुरल तरीकों से लंबी और घनी होंगी पलकें, नहीं पड़ेगी Eyelashes लगाने की जरूरत 

Eyelash Growth Tips: अगर आप लंबी और घनी पलकें चाहती हैं, तो आज से पलकों पर ये नेचुरल चीजें लगाना शुरू कर दें. इससे आपकी पलकें और भी खूबसूरत हो जाएंगी.. 

Eyelash Growth Tips: इन 5 नेचुरल तरीकों से लंबी और घनी होंगी पलकें, नहीं पड़ेगी Eyelashes लगाने की जरूरत 

इन 5 नेचुरल तरीकों से लंबी और घनी होंगी पलकें, नहीं लगानी पड़ेगी Eyelashes 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः खूबसूरत पलकें आपके लुक में चार चांद लगा देती हैं, इससे चेहरा और भी खूबसूरत लगने लगता है. लेकिन हर किसी के (Eyelash Care Tips) पास मोटी, लंबी और घनी पलकें प्राकृतिक रूप से नहीं होती. ऐसे में पलकों को और आकर्षक बनाने के लिए महिलाएं कई आर्टिफीशियल (Eyelash Growth Tips) ट्रीटमेंट करवाती हैं. लेकिन आर्टिफीशियल ट्रीटमेंट के जरिए ऐसी पलकें पाने के कुछ साइडइफेक्ट्स भी हो सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी पलकों को खूबसूरत बना सकती हैं. इससे आपकी (Tips To Grow Eyelashes) पलकों का ग्रोथ होगा और पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लगेंगे.

कास्टर ऑयल (Caster Oil)

बालों को घना और लंबा बनाने के लिए कास्टर ऑयल एक बेहतर ऑप्शन है. क्योंकि इसमें विटामिन ई, ओमेगा-6 फैटी एसिड और अन्य न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो पलकों की हेयर ग्रोथ बढ़ाते हैं. इसे रुई की मदद से आईलैशेज पर लगाएं और इस बात का ख्याल रखें कि ये आंखों में न जाएं. रात में इसे लगाने के बाद सुबह इसे साफ कर लें.

नारियल का तेल (Coconut Oil)

बालों की देखभाल में नारियल का तेल हर कोई इस्तेमाल करता है. क्योंकि इसमें पाए जाने वाला लौरिक एसिड बालों की ग्रोथ को दुरुस्त करता है. ऐसे में आईलैशेज को नारियल तेल से पोषण देने के लिए इसे रात में रूई की मदद से बालों पर लगाएं और सुबह फेस को वॉश करके इसे क्लीन कर दें.

ग्रीन टी (Green Tea)

इसके अलावा ग्रीन टी से भी आप आईलैशेज को घना, काला और लंबा बना सकती हैं. गइसके लिए इसे पानी में उबाल लें और फिर ठंडा होने पर इस पानी को लैशेज पर लगाएं.

एलोवेरा (Aloe Vera Gel)

एलोवेरा हेयर, स्किन और हेल्थ सबमें फायदेमंद है, इसलिए इसे ऑलराउंडर माना जाता है. अगर आप पलकों के बालों को एलोवेरा से बढ़ाना चाहती हैं तो इसके लिए पल्प को रूई या क्लीन मस्कारा से अप्लाई करें. फिर करीब 30 मिनट छोड़ देने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. 

पोषण का रखें ध्यान (Proper Nutrition)

इन सभी के अलावा बालों की ग्रोथ को ठीक करने के लिए शरीर में पोषण का बरकरार रहना बहुत जरूरी है. विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर डायट न सिर्फ बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि इनका गिरना भी कम करते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement