लाइफस्टाइल
Cheating in Relationships: आजकल प्यार में बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले में आगे है. ऐसे में आपका पार्टनर चीटिंग कर रहा है तो कैसे पहचानें?
Partner Cheating Signs: प्यार में धोखेबाजी आजकल के दिनों में आम बात हो गई है. यह सिर्फ गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के मामलों तक सीमित नहीं है. अब पति-पत्नी भी अपने पार्टनर को धोखा देने लगे हैं. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली भी इसमें पीछे नहीं है. ग्लोबल डेटिंग साइट एशले मैडिसन की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्लीवालों बेवफाई के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. 20 शहरों की लिस्ट में पहले नंबर पर तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर है.
छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी
अगर आपका पार्टनर चीट कर रहा है तो वह छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और नाराजगी को आपको दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और खुलकर बात करनी चाहिए.
आदतों का बदलना
आपके पार्टनर की आंदते बदल गई है तो इसे नजरअंदाज न करें. अगर पार्टनर बात-बात पर बहाने बनाता है तो आपको बातचीत करके इसका समाधान करना चाहिए.
कॉल अवॉयड करना
पार्टनर का बार-बार फोन अवॉयड करना धोखा देने का संकेत हो सकता है. आपका पार्टनर आपसे दूरी रखता है तो आपको संभल जाना चाहिए.
फोन छिपाना
अगर आपका पार्टनर आपसे फोन छिपा रहा है तो यह उसके धोखा देने का संकेत हो सकता है. पार्टनर का छिप-छिपकर फोन चलाता है और बातें करता है तो सावधान हो जाए. आप इन सभी को बातचीत के जरिए समाधान कर सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.