Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Overeating Effects: मोटापा ही नहीं इन 5 समस्याओं का कारण भी बन सकती है ओवरइटिंग, जान लें इसके नुकसान

Overeating: अगर आप भूख लगने से ज्यादा खाना खाते हैं तो ओवरइटिंग की यह आदत सेहत पर बुरा असर डाल सकती है.

Latest News
Overeating Effects: मोटापा ही नहीं इन 5 समस्याओं का कारण भी बन सकती है ओवरइटिंग, जान लें इसके नुकसान

Overeating Side Effects

Add DNA as a Preferred Source

Overeating Side Effects: अक्सर लोग अपना मनपसंद खाना खाते हैं तो ज्यादा खा जाते हैं. यह ओवरईटिंग सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है. कभी-कभी की ओवरईटिंग भले ही आपको नुकसान (Overeating Disorder) न पहुंचाए लेकिन बार-बार ओवरईटिंग करना सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. वैसे तो लोग ओवरईटिंग (Overeating) का साइड इफेक्ट सिर्फ वजन बढ़ना मानते हैं लेकिन इससे और भी कई नुकसान होते हैं.

ओवरईटिंग से होने वाले नुकसान
नींद न आने की समस्या

ओवरईटिंग के बाद पेट में समस्या हो सकती है ऐसे में नींद भी सही से नहीं आती है. जो लोग हमेशा ओवरईटिंग करते हैं उन लोगों की नींद की क्वालिटी खराब होती है. एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है.

डायबिटीज का खतरा

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की मानें तो उन्होंने ओवरईटिंग को भी डायबिटीज का एक कारण बताया है. ओवरईटिंग से वजन बढ़ता है यह डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देता है.


बेहद असरदार हैं इस पेड़ की पत्तियां, कोलेस्ट्रॉल से लेकर यूरिक एसिड तक को पल भर में कर देंगी कम


डाइजेशन में होती है समस्या

अधिक खने से आंतों पर भी दबाव पड़ता है ऐसे में इसके पाचन में मुश्किल हो जाती है. ओवर ईटिंग करना पेट के लिए भी अच्छा नहीं होता है. इससे ब्लोटिंग, पेट में दर्द, गैस और अपच की समस्या हो सकती है.

ओवरईटिंग के कारण मोटापा

भूख लगने से ज्यादा खाना मोटापे का कारण बनता है. इससे वजन तेजी से बढ़ता है. मोटापे के कारण कई सारी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है.

थकान और सुस्ती

ओवरईटिंग के कारण के कारण इंसान का पेट अधिक भर जाने से आलस होता है. हैवीनेस के कारण थकान और सुस्ती महसूस होती है. अधिक खाने से इसके पाचन के लिए पाचन तंत्र में अधिक खून जाता है ऐसे में थकान होती है.

ऐसे दूर करें ओवरईटिंग की आदत

खाना खाने के समय अक्सर लोग फोन और टीवी में लगे रहते हैं ऐसे में वह ज्यादा खा लेते हैं. खाने के समय सिर्फ खाने पर ही ध्यान दें. फाइबर युक्त और प्रोटीन से भरपूर भोजन करें. इससे कम भूख लगती है.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement