Advertisement

White Hair से चाहिए छुटकारा तो खाएं विटामिन D से भरपूर मछली, जल्द ही दूर हो जाएगी समस्या, बाल होंगे लंबे-घने और शाइनी

Benefits Of Eating Fish: मछली के सेवन से सफेद बाल समेत कई बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है. यहां जानिए क्या हैं इसके अन्य फायदे...

White Hair से चाहिए छुटकारा तो खाएं विटामिन D से भरपूर मछली, जल्द ही दूर हो जाएगी समस्या, बाल होंगे लंबे-घने और शाइनी

White Hair से चाहिए छुटकारा तो खाएं विटामिन D से भरपूर मछली

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:सेहत के लिहाज से मछली काफी फायदेमंद साबित होती है. यही कारण है कि कई तरह की बीमारियों में मछली के सेवन की सलाह दी जाती है. इससे न केवल शरीर स्वास्थ्य रहता है बल्कि बालों के (Best Hair Care Tips) लिए भी यह कई प्रकार से फायदेमंद साबित होता है. दरअसल मछली में (Fish Benefits For Hair) ओमेगा-3 होता है जो कि बालों के लिए बहुत जरूरी है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद विटामिन-D और बायोटिन बालों के लिए बेहद जरूरी तत्व है. 

इससे बालों का ग्रोथ बढ़ता है और सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है, तो आइए जानते हैं बालों के लिए मछली कितना फायदेमंद है.

बालों के लिए मछली खाने के फायदे (Vitamin d in fish benefits for hair in hindi)

बालों का झड़ना होता है कम 

मछली में मौजूद विटामिन डी बालों को झड़ने से रोकता है, साथ ही यह (Vitamin d for hair) बालों के रोम को बढ़ने के लिए उत्तेजित करता है. इसलिए इसकी कमी के कारण हमारे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं. इतना ही नहीं विटामिन डी की कमी से आप एलोपेसिया यानी गंजेपन के भी शिकार हो सकते हैं. इसलिए अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो विटामिन डी से भरपूर मछली का सेवन करें. 

यह भी पढ़े :  Hair Care Tips: हेयर प्रॉब्लम की समस्या से निजात दिलाएंगे ये नेचुरल बीज, बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं

मछली का ओमगा-3 बढ़ाता है बालों की ग्रोथ  

इसके अलावा बालों के रोम और त्वचा को बढ़ने के लिए प्रोटीन और पोषक तत्वों की जरुरत होती है. ऐसे में मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है. ये बालों को जड़ से पोषण देता है और इसमें  इसमें मौजूद ऑयल मॉलिक्यूल को लॉक करता है. जिसकी वजह से बाल बढ़ते हैं और शाइनी नजर आते हैं. 

यह भी पढ़े : Summer Hair Care Tips: ये 5 टिप्स तपती गर्मी में भी बालों को रखेंगे शाइनी और खूबसूरत, हेयर डैमज से मिलेगा छुटकारा

सफेद बालों से मिलता है छुटकारा

मछली ओमेगा-3 और ओमेगा-6 सप्लीमेंट से भरपूर होता है जो कि बालों में कोलेजन को बूस्ट करने का काम करता है. ऐसे में ये बालों की रंगत बढ़ाने के साथ इन्हें असमय सफेद होने से बचाता है. इतना ही नहीं मछली के सेवन से बालों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बालों की रंगत बनी रहती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement