Advertisement

कितना भी गहरा लग जाए कपड़ों में दाग, इन ट्रिक्स से चुटकियों में होगा साफ

Easy Hacks To Remove Stains: कपड़ों को एकसाथ धोने पर एक-दूसरे कपड़े का रंग भी कपड़ों पर चढ़ जाता है. आज हम आपको इन जिद्दी दागों को निकालने के आसान तरीके के बारे में बताने वाले हैं.

Latest News
कितना भी गहरा लग जाए कपड़ों में दाग, इन ट्रिक्स से चुटकियों में होगा साफ

Easy Hacks To Remove Stains

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कपड़ों को वाशिंग मशीन में लोग आसानी से धो लेते हैं. हालांकि वाशिंग मशीन में कपड़ों के जिद्दी दाग आसानी से नहीं निकलते हैं. इन्हें निकालने के लिए कपड़ों को रगड़ना (Easy Hacks To Remove Stains) पड़ता है. लेकिन कपड़ों के कई दाग ऐसे होते हैं जो कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं हटते हैं. कपड़ों पर चाय-कॉफी, कोल्ड-ड्रिक आदि के दाग (Easy Hacks To Remove Stains) आसानी से नहीं हटते हैं. कपड़ों को एकसाथ धोने पर एक-दूसरे कपड़े का रंग भी कपड़ों पर चढ़ जाता है. आज हम आपको इन जिद्दी दागों (Easy Hacks To Remove Stains) को निकालने के आसान तरीके के बारे में बताने वाले हैं. इस नुस्खे से स्याही से लेकर कॉफी तक के दाग हट सकते हैं. आइए आपको दाग-धब्बे हटाने के इस नुस्खे (Easy Hacks To Remove Stains) को बताते हैं.

कपड़ों में लगा जिद्दी दाग इन ट्रिक्स से होगा दूर (Easy Hacks To Remove Stains)
खट्टा दही

कई बार आदमियों की शर्ट पर पान या गुटखे के दाग लग जाते हैं. जिन्हें निकालना बहुत ही मुश्किल होता है. इन दागों की वजह से कपड़े बेकार हो जाते हैं. दाग वाले कपड़े को धोने के बाद भी दाग कई बार बिल्कुल भी नहीं हटते हैं. ऐसे में आप खट्टे दही से इन दागों को हटा सकते हैं. गुटखे के दाग को आसानी से खट्टे दही से करीब 10 तक रगड़ने से छुटा सकते हैं.

 

पिगमेंटेशन और डलनेस को दूर करने के लिए चेहरे पर अप्लाई करें आटे से बना फेस पैक

गुनगुना पानी
गहरे और जिद्दी दागों को निकालने के लिए कपड़ों को गुनगुने पानी में धोना फायदेमंद होता है. अगर कपड़े पर चाय-कॉफी गिर गई हो और इसके दाग हटाने हो तो आपको कपड़े साबुन और डिटर्जेंट पाउडर के साथ गुनगुने पानी में साफ करने चाहिए. ऐसा करने से दाग हट जाएगा. आपको गुनगुने पानी में कपड़े को थोड़ी देर तक भिगोकर रखना है.

नमक और नींबू
कपड़ों पर लगा ग्रीस का दाग रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक और नींबू से बहुत ही आसानी से दूर कर सकते हैं. अगर नींबू नमक के इस्तेमाल से ज्यादा असर न हो तो आफ नमक में अल्कोहल मिलाकर भी कपड़े को साफ कर सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement