Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Benefits of Spiced Milk: दूध में ये मसाले उबालकर पीएं, कोलेस्ट्रॉल पानी की तरह बहेगा और जोड़ों का दर्द भी होगा दूर

अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ हाई यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे तो आपको 2 तरह के मसाले से बना दूध जरूर पीना चाहिए. इससे एक ड्रिंक से आपकी एक नहीं कई बीमारियों में आराम मिलेगा.

Latest News
Benefits of Spiced Milk: दूध में ये मसाले उबालकर पीएं, कोलेस्ट्रॉल पानी की तरह बहेगा और जोड़ों का दर्द भी होगा दूर

कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड कम करने के टिप्स

Add DNA as a Preferred Source

अगर आपके ब्लड में यूरिक एसिड के साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो आपको कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का सहारा लेना चाहिए. आज आपको जिस 2 हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं वो न केवल स्वाद और सेहत के लिए अच्छे हैं और शरीर में कई मिनरल्स-एंटीआक्सीडेंट की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि ये कई बीमारियों की दवा की तरह काम करते हैं. 

आपके किचन में मौजूद सोंठ यानी सूखा अदरक और दालचीनी का एक टुकड़ा आपकी कई बीमारियों को कंट्रोल कर सकता है. अदरक और दालचीनी को सेहत का खजाना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजा अदरक ही नहीं, बल्कि सूखी अदरक भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. सूखे अदरक में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड जैसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाने में मददगार होते हैं.

वहीं  दालचीनी में मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिंस,और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी बनाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये मसाला कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड और डायबिटीज को कंट्रोल करता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी मौजूद हैं जो संक्रमण से बचाने में असरदार हैं. 

सोंठ और दालचीनी को दूध में उबाल कर पीने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने सोंठ और दालचीनी के नियमित सेवन से शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है. आप दूध में अदरक और दालचीनी का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता

मॉनसून में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है. क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से शरीर जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाता है. अदरक और दालचीनी और दूध के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. अदरक और दालचीनी में मौजूद गुण शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.

पेट के लिए

अदरक और दालचीनी का सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियों यानी गैस, अपच से राहत मिल सकती है. पाचन में सुधार के अलावा, अदरक और दालचीनी का सेवन चयापचय दर में सुधार करने में भी मदद कर सकता है. आप दूध में अदरक और दालचीनी पाउडर डालकर भी पी सकते हैं.

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है

सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में आप इस दर्द से राहत पाने के लिए अदरक और दालचीनी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. यह दूध शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को दूर करने में सहायक है.

सर्दी और खांसी से राहत दिलाता है

अगर आप सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं तो यह दूध कारगर साबित हो सकता है. सोंठ में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर होगा कम 

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वो दूध में अदरक और दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं. यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है. अदरक और दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खून का थक्का जमने से रोकने में मदद करता है.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement