लाइफस्टाइल
Frizzy Hair Problem: बारिश में भीग जाने के कारण बाल बेजान, रूखे और घुंघराले हो जाते हैं. आप फ्रिजी हेयर्स के कारण परेशान हैं तो इस घरेलू हेयर मास्क को लगाकर बालों की देखभाल कर सकते हैं.
Frizzy Hair Home Remedies: बारिश के पानी में भीगने से स्किन और बालों को नुकसान हो सकता है. बारिश के पानी से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं. अगर आपके बाल भी बारिश में भीगकर झाड़ू जैसे हो गए हैं तो हेल्दी, सिल्की बालों के लिए होममेड हेयर मास्क लगा सकते हैं. आपको इस होममेड हेयर मास्क को बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं. यह बालों को हाइड्रेशन देगा.
केले में पोटैशियम, विटामिन्स समेत कई गुण होते हैं. यह बालों को पोषण देने का काम करता है. शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो बालों को नमी देता है. स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए आप केले और शहद का हेयर मास्क बालों में लगा सकते हैं. आइये जानते हैं आप इसे कैसे बना सकते हैं.
- एक पका हुआ केला
- दो चम्मच शहद
- एक चम्मच नारियल तेल
हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक कटोरी में केले को मैश कर लें. इसके बाद इसमें शहद और और नारियल का तेल मिलाएं. आप इन चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इन्हें मिलाने के बाद बालों में अच्छे से लगाएं. स्कैल्प में अच्छे से इसे लगाएं और करीब आधा घंटा बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. यह न सिर्फ फ्रिजी हेयर की समस्या को दूर करेगा बल्कि, स्क्रैल्प को हाइड्रेटेड रखेगा.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.