Advertisement

Dry Cough Remedies: सूखी खांसी से हो गए हैं परेशान तो इन 5 चीजों के इस्तेमाल से मिलेगी तुरंत राहत, छूमंतर होगी खांसी

Khansi Ke Gharelu Upay: गले में खराश और सूखी खांसी होना सर्दियों में होने वाली आम समस्या में से एक हैं. इसे दूर करने के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं.

Latest News
Dry Cough Remedies: सूखी खांसी से हो गए हैं परेशान तो इन 5 चीजों के इस्तेमाल से मिलेगी तुरंत राहत, छूमंतर होगी खांसी

Khansi Ke Gharelu Upay

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः ठंड के मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. सर्दियों में इन मौसमी बीमारियों के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. गले में खराश और सूखी खांसी (Dry Cough) होना भी सर्दियों में होने वाली समस्या में से एक हैं. खांसी के कारण बहुत परेशानी होती है. बहुत ज्यादा खांसी आने पर सांस तक लेना मुश्किल हो जाता है. सूखी खांसी को दूर करने के लिए लोग दवा लेते हैं. हालांकि कई घरेलू उपायों (Dry Cough Home Remedies) से भी सूखी खांसी में आराम (Khansi Ke Gharelu Upay) पा सकते हैं. आइये खांसी दूर करे के लिए घरेलू उपायों (Dry Cough Remedies) के बारे में बताते हैं.

सूखी खांसी के लिए उपाय (Dry Cough Home Remedies)
सूखी खांसी के लिए अदरक

अदरक का इस्तेमाल करना गले और खांसी के लिए अच्छा होता है. खांसी में तुरंत आराम के लिए अदरक के टुकड़े को नमक के साथ मुंह में रख लें. सूखी खांसी से राहत के लिए अदरक को पानी में उबालकर पीना चाहिए. इससे सूखी खांसी से राहत मिलती है.

खांसी में असरदार है शहद
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद का सेवन करना गले और खांसी में आराम के लिए अच्छा होता है. गले में खराश होने और सूखी खांसी होने पर शहद चाटना चाहिए. इससे खांसी में जल्दी आराम मिलता है.

फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है ज्यादा गर्म पानी पीना, झेलने पड़ेंगे ये 5 साइडइफेक्ट

खांसी से राहत के लिए लौंग
लौंग का इस्तेमाल करके सूखी खांसी में आराम पा सकते हैं. लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो खांसी और गले की खराश को दूर करते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए 4-5 लौंग को भूनकर पीस लें और शहद मिलाकर गुनगुने पानी से खाएं.

हल्दी से भी होगा फायदा
हल्दी अपने एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है. इसमें करक्यूमिन नाम का कंपाउड होता है. हल्दी खांसी को दूर करने में कारगर होती है. हल्दी का पानी या हल्दी की चाय बनाकर पीने से फायदा होता है.

सूखी खांसी के लिए लहसुन
इम्यूनिटी बूस्ट में लहसुन का सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है. लहसुन के एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण सूखी खांसी को दूर करने में कारगर साबित होते हैं. लहसुन को अंगीठी या गैस पर  भूनकर खा सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement