लाइफस्टाइल
Drumstick Seeds Benefits: बीमारियों से बचने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सहजन के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनके इस्तेमाल से पूरे शरीर को स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.
डीएनए हिंदीः गर्मी का मौसम आ चुका है ऐसे में लोगों को मौसम बदलने की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में किसी भी तरह की समस्या से बचने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सहजन के बीज (Drumstick Seeds Benefits) का इस्तेमाल कर सकते हैं. सहजन के बीज (Drumstick Seeds Benefits) के इस्तेमाल से पूरे शरीर को स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. यह इम्युनिटी, दिमाग, स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद होता है. सहजन के बीज (Drumstick Seeds Benefits) का सेवन करने से कई रोगों से भी बचाव होता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं.
रोजाना सहजन के बीजों का करें सेवन (Drumstick Seeds Benefits)
हेल्थी रहने के लिए रोज 1 टेबल स्पून बीज का सेवन करना चाहिए. सहजन के बीज का सेवन करने के साथ आप इसके पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं. खाली पेट सहजन के बीज का पाउडर पानी के साथ लेने से लाभ होता है. इस पाउडर का सेवन सलाद और चटनी के साथ भी कर सकते हैं.
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद हैं सहजन के बीज (Drumstick Seeds Benefits For Brain)
इन बीजों में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है. यह मस्तिष्क के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इसके सेवन से याददाश्त बढ़ जाती है. इसमें में मौजूद पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं. यह मस्तिष्क की नर्वस सेल्स के टूटने को भी कम करता है.
यह भी पढ़ें: Malaika Arora Fitness: मलाइका अरोड़ा की पतली कमर का ये है राज, रोज पीती है मसालेदार वेट लॉस ड्रिंक
स्किन के लिए सहजन के तेल के फायदे (Drumstick Oil Benefits For Skin)
सहजन के बीज का तेल चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इस तेल का इस्तेमाल बालों और चेहरे दोनों के लिए किया जाता है. इस तेल से स्किन की मालिश और करने से कई लाभ होते हैं. यह फटे होठों पर भी लगाया जा सकता है.
हेयर फॉल को रोकते हैं सहजन (Drumstick Benefits For Hair Fall)
सहजन में विटामिन ए, विटामिन बी और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं. इन सभी पोषक तत्व से बालों को पोषण मिलता है. यह बालों का विकास करते हैं और इन्हें झड़ने से भी रोकता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर