लाइफस्टाइल
Stomach Gas Remedies: अजवाइन और जीरे का पानी एक बहुत ही कारगर उपाय है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. आइए यहां जानें कि यह उपाय स्वास्थ्य के लिए किस तरह से फायदेमंद है.
पेट में गैस बनना एक ऐसी समस्या है जिसका सामना लगभग हर व्यक्ति को कभी न कभी करना पड़ता है. यह समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान आदि. ऐसे में गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए कई घरेलू उपाय हैं, जो काफी कारगर साबित हो सकते हैं. ऐसा ही एक उपाय है अजवाइन और जीरे के पानी का सेवन करना.यह मिश्रण न सिर्फ गैस की समस्या से तुरंत राहत दिला सकता है, बल्कि यह पेट से जुड़े कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है. आइए यहां जानें अजवाइन और जीरे के पानी के कुछ कमाल के फायदे
गैस और एसिडिटी से राहत
गैस और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए अजवाइन और जीरे का पानी पीना कारगर माना जाता है. अजवाइन में थाइमोल होता है जो पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है, जिससे इस समस्या को कम किया जा सकता है.
पाचन में
अजवाइन और जीरे के पानी का मिश्रण पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है. ये दोनों आंतों की मूवमेंट को बढ़ाते हैं, जिससे भोजन का पाचन सही तरीके से होता है और कब्ज जैसी पाचन समस्याओं से भी राहत मिलती है.
वजन घटाने में
अजवाइन और जीरे के पानी का मिश्रण शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं जिससे शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है.
शरीर को डिटॉक्स करता हैं
अजवाइन और जीरे का पानी डिटॉक्सिफायर के रूप में भी काम करता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. यह शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है, जिससे आप हेल्दी और फिट रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें:रात में चेहरे पर इन 5 खास तरीकों से लगाएं नारियल तेल, मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन
पेट दर्द से राहत
अक्सर गैस के कारण होने वाले पेट दर्द और ऐंठन में अजवाइन और जीरे का पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके कुछ गुण दर्द को कम करने में मदद करते हैं.
कैसे बनाएं अजवाइन-जीरा पानी?
सबसे पहले 1 चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख दें. सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके छान लें और खाली पेट पी लें. रोजाना इसका सेवन करने से पेट की गैस और पाचन से जुड़ी समस्याओं से तुरंत राहत मिल सकती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.