Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Uric Acid को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये खास ड्रिंक, शरीर से निकल जाएंगे सारे टॉक्सिन्स

Uric Acid Reducing Drink: जब नींबू और अदरक को पानी में मिलाकर सेवन किया जाता है तो यह एक शक्तिशाली हेल्थ ड्रिंक बन जाता है, जो यूरिक एसिड समेत कई गंभीर समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर माना जाता है.

Latest News
Uric Acid को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये खास ड्रिंक, शरीर से निकल जाएंगे सारे टॉक्सिन्स

Uric acid drink

Add DNA as a Preferred Source

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं आम हो गई हैं. इन्हीं में से एक है शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना. यूरिक एसिड बढ़ने से गठिया, जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और दूसरी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है और इसमें आपकी डाइट और लाइफस्टाइल का बड़ा रोल होता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इसमें काफी मददगार साबित हो सकते हैं. आज हम आपको एक खास डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे रोजाना पीने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और शरीर में जमा हानिकारक टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं. यह डिटॉक्स ड्रिंक कोई और नहीं बल्कि नींबू और अदरक का पानी है, जिसे यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में कारगर माना जाता है. आइए यहां जानते हैं कि नींबू और अदरक का ड्रिंक सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है और इसे घर पर कैसे बनाएं

नींबू और अदरक डिटॉक्स ड्रिंक के फायदे

शरीर को साफ करें
यह ड्रिंक एक बेहतरीन डिटॉक्सिफायर है. नींबू और अदरक दोनों ही शरीर से विषाक्त पदार्थों और वेस्ट प्रोडक्ट को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे किडनी और लिवर जैसे महत्वपूर्ण  ऑर्गन स्वस्थ रहते हैं।

पाचन को मजबूत करें
अदरक पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे भोजन को आसानी से पचाने में मदद मिलती है. नींबू एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है. यह कॉम्बिनेशन अपच और गैस से लड़ने में भी मददगार होता है.

इम्यूनिटी मजबूत करें 
नींबू में मौजूद प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और अदरक के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. इसके नियमित सेवन से आप सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमणों से दूर रह सकते हैं.

सूजन और दर्द कम करें
अदरक अपने पावरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. यह जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों के दर्द और शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन को कम करने में मदद करता है.


यह भी पढ़ें:Gond Katira Benefits: गर्मियों में सेहत का पावरहाउस है गोंद कतीरा, जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका


यूरिक एसिड कंट्रोल में कारगर 
नींबू का एल्कलाइन प्रभाव और अदरक के गुण बढ़े हुए यूरिक एसिड को घोलने और शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं, जिससे गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी स्थितियों में राहत मिलती है.

कैसे बनाएं ये ड्रिंक
नींबू और अदरक का पानी बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है. एक गिलास गुनगुना या कमरे के तापमान का पानी लें. इसमें आधा ताजा नींबू निचोड़ें. अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें, उसे छीलें और कद्दूकस कर लें या बहुत बारीक काट लें. कद्दूकस किया हुआ या कटा हुआ अदरक पानी में डालें. इसे चम्मच से अच्छी तरह हिलाएं. इस ड्रिंक को पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है. आप चाहें तो इसे दिन भर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भी पी सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement