लाइफस्टाइल
Health Tips: आइए यहां जानते हैं कुछ खास चीजों के बारे में जिन्हें रात में दूध के साथ लेने से आपको अच्छी नींद आएगी और सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा.
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से अक्सर लोग नींद न आना और कब्ज जैसी समस्याओं से ग्रसित रहते हैं. स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना और अपने पाचन को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी होता है. इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई महंगी दवाइयों का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले दूध के साथ कुछ खास चीजों का सेवन करने से आपको इससे तुरंत राहत मिल सकती है. ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि रात को दूध के साथ किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो सुबह पेट साफ रखें और अच्छी नींद आने में मदद करें.
खजूर
रात में सोने से पहले आप दूध में खजूर का सेवन कर सकते हैं. इसमें मैग्नीशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं. दूध के साथ पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और नींद भी अच्छी आती है.
हल्दी
रात को हल्दी वाला दूध पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. इसमें करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो तनाव को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है.
अश्वगंधा
अश्वगंधा एक पावरफुल आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. रात को दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.
जायफल
रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर भी पी सकते हैं. इससे दिमाग शांत होता है और अच्छी नींद भी आती है. यह पेट फूलने की समस्या से भी राहत दिलाता है.
बादाम
बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, ये मांसपेशियों को आराम देते हैं और नींद को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. रात को सोने से पहले दूध के साथ बादाम पीसकर पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.
यह भी पढ़ें:किस उम्र में महिलाओं में होती है सबसे ज्यादा आकर्षण शक्ति? हर कोई हो जाता है सम्मोहित
शहद
आप रात को सोने से पहले दूध के साथ शहद का सेवन भी कर सकते हैं. इससे नींद और मूड को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है और पेट को साफ रखने में भी यह कारगर है.
घी
आप रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर भी पीया जा सकता हैं. इससे आंतों की चिकनाई बढ़ती है जिससे सुबह पेट साफ होने में मदद मिलती है. इसका सेवन करने से अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.