लाइफस्टाइल
Ayurvedic Remedies For High Uric Acid: अगर आप हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक चाय के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है.
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. हमारी बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान को इसके बढ़ने का कारण माना जाता है. आजकल कई लोगों में यह समस्या काफी आम होती जा रही है. ऐसे में लोग इसे कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कंट्रोल करने में कुछ खास आयुर्वेदिक उपाय काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जिनकी चाय सुबह खाली पेट पीने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. तो आइए यहां जानते हैं कुछ खास आयुर्वेदिक चाय के बारे में जो यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता हैं.
अदरक की चाय
हाई यूरिक एसिड अदरक की चाय बहुत फायदेमंद हो सकती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो यरिक एसिड को कंट्रोल में रखता है और इसके कारण होने वाली सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद कर सकता है.
हल्दी की चाय
हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए हल्दी की चाय का सेवन बहुत कारगर उपाय हो सकता है. हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो शरीर में यूरिक एसिड को बनने नहीं देता है और जोड़ों के दर्द से राहत भी दिलाता है.
ग्रीन टी
ग्रीन टी यूरिक एसिड के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो तेजी वजन घटाने में मदद कर सकता है.
त्रिफला चाय
त्रिफला आंवला, हरड़ और बहेड़ा से बना एक आयुर्वेदिक मिश्रण है. इसकी चाय यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. यह शरीर से यूरिक एसिड समेत विषाक्त पदार्थों को निकालने में कारगर साबित हो सकती है.
पुदीने की चाय
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए पुदीने की चाय बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है.यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें:लड़कियों को 5 मिनट गले लगाकर लड़के छाप रहे पैसे, जानिए क्या है Man Mum
दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय का सेवन यूरिक एसिड के लिए बहुत कारगर उपाय हो सकता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी कारगर माना जाता है. इसे सुबह खाली पेट पीना सेहत को कई फायदे पहुंचाता है.
गिलोय की चाय
गिलोय को सेहत के लिए अमृत माना जाता है जो बहुत फायदेमंद होता है. गिलोय की चाय शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करती है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है जो यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में कारगर होता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.