लाइफस्टाइल
Jaggery Ajwain Water Benefits: गुड़ अजवाइन का पानी एक ऐसा मिश्रण है जिसका सेवन रोज सुबह खाली पेट करना शरीर के लिए अमृत माना जाता है. आइए यहां जानते हैं गुड़ अजवाइन का पानी पीने के फायदे.
आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. हमारे किचन में मौजूद चीजों के मिश्रण का सेवन कई बीमारियों को दूर रखने में कारगर माना जाता है. आज हम बात कर रहे हैं गुड़ और अजवाइन के पानी के सेवन की. रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर के लिए अमृत माना जाता है. यह पेट से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक कई कमाल के फायदे देता है. आइए यहां जानते हैं गुड़ अजवाइन का पानी पीने के फायदे और घर पर बनाने का तरीका.
पाचन को मजबूत बनाता है
गुड़ और अजवाइन का पानी पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इस मिश्रण में पाए जाने वाले एंजाइम पाचन क्रिया को तेज करते हैं. यह अपच, गैस और पेट फूलने जैसी पाचन समस्याओं से तुरंत राहत दिलाता है.
वजन घटाने में कारगर
गुड़ और अजवाइन का पानी वजन घटाने में बहुत कारगर है. यह शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है और भूख पर नियंत्रण होता है. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं.
मासिक धर्म की समस्याओं में राहत
गुड़ और अजवाइन का पानी महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. यह पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद करता है.
डिटॉक्सिफाई
गुड़ और अजवाइन का पानी एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है. यह मिश्रण शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर डिटॉक्सिफाई होता है. यह शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे त्वचा भी चमकती है.
सांस संबंधी समस्याओं से राहत
गुड़ और अजवाइन का पानी सांस संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाने में कारगर माना जाता है. इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते है खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी बीमारियों से आराम दिलाता है.
यह भी पढ़ें:किचन में रखी ये चीजें हैं Bad Cholesterol की दुश्मन, रोज खाने से कभी ब्लॉक नहीं होंगी धमनियां
एनीमिया से बचाता है
गुड़ और अजवाइन का पानी एनीमिया से राहत पाने में कारगर माना जाता है. यह मिश्रण शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ता है, जिससे एनीमिया की समस्या से राहत मिल सकती हैं.
गुड़ अजवाइन का पानी कैसे बनाएं
घर पर गुड़ अजवाइन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में एक चम्मच अजवाइन और 10 ग्राम गुड़ डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह इस पानी को छान लें और खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.