Advertisement

Fat Cutter Drink: सुबह खाली पेट गर्म पानी में पिएं ये एक चीज, शरीर की चर्बी कट-कटकर निकलेगी बाहर

आपके शरीर पर जमा है चर्बी और बढ़ते वजन से हैं परेशान? तो चिंता न करें, आज आपको एक ऐसा अचूक नुस्खा बताएंगे जो तेजी से आपके शरीर पर जमी चर्बी को जला देगा.

Latest News
Fat Cutter Drink: सुबह खाली पेट गर्म पानी में पिएं ये एक चीज, शरीर की चर्बी कट-कटकर निकलेगी बाहर

तेजी से वजन कम कैसे करें

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप भी शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सरल और तेजी से काम करने वाला एक उपाय आजमा लें. कुछ ही दिनों में आपके पेट और कमर तक से चर्बी पिघल जाएंगी.  

अपने शरीर को मनचाहा आकार देने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर (ACV) का सेवन शुरू कर सकते हैं. इसे सेब का सिरका कहा जाता है. आजकल वजन घटाने के लिए सेब का सिरका बहुत लोकप्रिय हो गया है. यह इतना असरदार है कि आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा. इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेब का सिरका वजन घटाने में काफी कारगर हो सकता है, क्योंकि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. इससे वसा जलने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड शरीर में वसा के ऑक्सीकरण को बढ़ावा देता है. इसका मतलब यह है कि यह शरीर की वसा को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है. इसके अलावा, सेब का सिरका भूख को दबाने में भी सहायक होता है, जिससे कैलोरी की मात्रा कम हो सकती है. यह वजन घटाने में मदद करता है. आप सुबह खाली पेट सेब के सिरके को पानी में मिलाकर पी सकते हैं.

ब्लड शुगर भी होगा कम

कई अध्ययनों में पाया गया है कि सेब का सिरका शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में बहुत मददगार है. ACV के सेवन से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. सेब के सिरके का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा सेब का सिरका शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है. सेब का सिरका पेट संबंधी समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद होता है.
 
सेब का सिरका कैसे और कब लें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक गिलास पानी में लगभग 15 से 30 मिलीलीटर सेब का सिरका मिलाएं और इसका सेवन करें. इसकी अम्लीय प्रकृति के कारण पेट में होने वाली जलन से बचने के लिए इसे पानी में मिलाने की सलाह दी जाती है.

इसे सुबह खाली पेट या भोजन से 15-30 मिनट पहले लिया जा सकता है, जो पाचन में सुधार और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है. अगर आपको इसके सेवन से कोई परेशानी हो तो धीरे-धीरे इसकी खुराक बढ़ाएं और इसे पानी में मिलाकर ही लें. हालाँकि, अगर आपको इसके बाद किसी भी तरह की समस्या महसूस हो तो इसका सेवन न करें और डॉक्टर से सलाह लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)    

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement