Advertisement

Doodh Roti Ke Fayde: रात को इस समय खाएं दूध रोटी, स्ट्रेस से लेकर मोटापा तक हो जाएगा खत्म, जानें 5 और हेल्थ बेनिफिट्स

दूध रोटी न सिर्फ खाने में स्वाद लगती है. यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. रात के समय दूध रोटी खाने से कई लाभ मिलते हैं.

Doodh Roti Ke Fayde: रात को इस समय खाएं दूध रोटी, स्ट्रेस से लेकर मोटापा तक हो जाएगा खत्म, जानें 5 और हेल्थ बेनिफिट्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Roti Doodh Khane Ke Fayde ) कुछ लोगों को रात के समय दूध पीने की आदत होती है. यह सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसे भी बेहतर दूध के साथ रोटी खाना है. यह नीरस भोजना खाने में बेशक आपको स्वादिष्ट न लगे, लेकिन सेहत के लिहाज से यह सबसे ज्यादा लाभदायक है. यह स्ट्रेस से लेकर मोटापे तक को खत्म कर देता है. इसके अलावा यह कब्ज और पेट को साफ करता है. साथ ही एनर्जी लेवल भी बेहतर रहता है. आइए जानते हैं दूध रोटी खाने का समय और फायदे...

एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध रोटी रात सोने से करीब दो घंटे पहले यानी आठ बजे तक खा लेनी चाहिए. इसे आपका पाचन तंत्र सही रहता है. कब्ज से लेकर फास्टिंग ब्लड शुगर ठीक बना रहता है. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ वजन को तेजी से कम कर देता है. 

Dark Circles Removing Tips: आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान तो अपनाएं ये देशी नुस्खे, हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे डार्क सर्कल्स

वेट कम करने में मददगार

रात के समय दूध रोटी खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है. यह हाई कैलोरी के साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है. यह खाने को तेजी से पचाने के साथ ही फूड क्रेविंग नहीं होने देता. साथ ही भूख को कंट्रोल में रखता है. 

कम हो जाता है स्ट्रेस 

अगर आप काम या फैमिली में चल रही समस्याओं के चलते तनाव में रहते हैं तो रात कोक दूध और रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है. रात के समय दूध रोटी खाने से पेट रिलैक्स होता है. इसे अच्छी नींद आती है. दूध रोटी का कॉम्बिनेशन आंतों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. 

Weight loss Drink: रात को सोने से पहले दूध की जगह पी लें ये ड्रिंक, तेजी से खत्म हो जाएगा मोटापा, आसान है बनाने का तरीका

नहीं होती एसिडिटी की प्रॉब्लम

आपको एसिडिटी की समस्या है तो दूध रोटी बेहद फायदेमंद भोजन हो सकता है. रात के समय दूध रोटी को पेट थोक भोजन के रूप में लेता है. इसे तेजी से पचा देता है. इसे रात के समय सोने पर गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा नहीं होती. 

कब्ज की हो जाती है छुट्टी

आज के समय में कब्ज एक बड़ी समस्या बन गया है. ऐसे में दूध रोटी का सेवन बॉवेल मूवमेंट को फास्ट करता है. इसका नियमित सेवन कब्ज को साफ कर देता है. अगले दिन आसानी से पेट की गंदगी भी साफ हो जाएगी.  

Hair Care Tips: बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा कर देंगे ये 5 फूड्स, जड़ों तक मजबूत और शाइनी हो जाएंगे बाल

नींद सही रहती है

रात को हल्का भोजन करने से नींद भी अच्छी आती है. पेट हल्का होने के साथ ही स्ट्रेस भी खत्म होता है. दूध रोटी के आसानी से पचन पर चेन की नींद आ जाती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement