Advertisement

Exercise For High BP: रोज केवल 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, कंट्रोल में रहेगा हाई बीपी  

Exercise For High BP: हाल ही में आई एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना कुछ मिनटों की फिजिकल एक्टिविटी हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल में रख सकती है. ऐसे में रोजाना ये एक्सरसाइज जरूर करें...

Latest News
Exercise For High BP: रोज केवल 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, कंट्रोल में रहेगा हाई बीपी  

Exercise For High BP

Add DNA as a Preferred Source

Exercise For High BP- बीपी की समस्या इन दिनों लोगों में तेजी से बढ़ रही है. इसके पीछे खराब जीवनशैली, खानपान की गलत आदतें जिम्मेदार है. हाइपरटेंशन (Hypertension) को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण नजर नहीं आती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर हाई बीपी (High BP) को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह शरीर के हर अंग को प्रभावित करता है और यह ब्रेन में लकवे का कारण भी बन सकता है. इतना ही नहीं यह आंखों के रेटिना पर असर डाल सकता है और हार्ट अटैक की स्थिति पैदा करता है और यह किडनी की बीमारियों की भी वजह बन सकता है.

एक्सरसाइज से कंट्रोल में रहेगा बीपी 

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंडन (UCL) के नेतृत्व में प्रोपास कंसोर्टियम द्वारा की गई एक इंटरनेशनल स्टडी के मुताबिक रोजाना कुछ मिनटों की फिजिकल एक्टिविटी जैसे तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना या दौड़ लगाना हाई बीपी को कम करने में मदद कर सकता है. ऐसे में हर किसी को अपनी डेली रूटीन में ये एक्सरसाइज जरूर शामिल करना चाहिए.. 

यह भी पढ़ें:  भुना जीरा खाने से दूर रहेंगी कई बीमारियां, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

कैसे हुई ये रिसर्च?

बता दें कि इस स्टडी में पांच देशों के 14,761 प्रतिभागियों का डेटा विश्लेषित किया गया है, जिन्होंने एक खास डिवाइस (थाई पर लगने वाला एक्सेलेरोमीटर) पहना था, इससे उनकी नींद, बैठने का समय, चलने, खड़े होने और एक्सरसाइज जैसी एक्टिविटी पर नजर रखा जाता था. रिसर्च में पाया गया कि अगर कोई व्यक्ति दिन में 20-27 मिनट का शारीरिक व्यायाम करता है तो उसका ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल में रहता है, इतना ही नहीं इससे दिल की बीमारी का खतरा 28% तक घट सकता है.  

एक्सपर्ट्स की क्या है राय 

एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ पांच मिनट की अतिरिक्त एक्सरसाइज भी आपके ब्लड प्रेशर में महत्वपूर्ण कमी ला सकती है, ऐसा करने से दवा पर निर्भरता कम हो सकती है और दिल की सेहत में सुधार आ सकता है. अगर आप भारी व्यायाम नहीं कर सकते तो भी हल्की एक्टिविटीज जैसे तेज चलना या सीढ़ियां चढ़ना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement