Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

ChatGPT: चैट जीपीटी के साथ भूलकर भी शेयर न करें ये चीजें, पड़ जाएंगे लेने के देने

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कुछ बातें ChatGPT या फिर दूसरे एआई चैटबॉट्स के साथ गलती से भी शेयर नहीं करनी चाहिए, आइए जानें इसके बारे में...

Latest News
ChatGPT: चैट जीपीटी के साथ भूलकर भी शेयर न करें ये चीजें, पड़ जाएंगे लेने के देने

What Should Not Share With ChatGPT-

Add DNA as a Preferred Source

What Should Not Share With ChatGPT- चैट जीपीटी और अन्य एआई टूल्स अब हर किसी की जरूरत बन गए हैं, जिसका इस्तेमाल लोग ऑफिस से लेकर निजी कामों में भी खूब कर रहे हैं. हालांकि ChatGPT के साथ कुछ चीजें शेयर करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कुछ बातें चैटजीटीपी को न बताना ही अच्छा माना जाता है. ऐसे में आज हम आपको यहां 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिन्हें ChatGPT या फिर दूसरे एआई चैटबॉट्स के साथ गलती से भी शेयर नहीं करना चाहिए, आइए जानते हैं... 

ChatGPT के साथ शेयर न करें ये चीजें 

पर्सनल इंफॉर्मेशन: अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसे की आपका नाम, पता, फोन नंबर या ईमेल एड्रेस कभी भी AI चैटबॉट्स के साथ शेयर न करें, क्योंकि इसका इस्तेमाल आपकी पहचान करने और आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है. 

बैंकिंग डिटेल:  किसी भी एआई चैटबॉट्स के साथ अपनी फाइनेंशियल डिटेल जैसे की  बैंक अकाउंट नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर या सोशल सिक्योरिटी नंबर कभी शेयर न करें,  इसका इस्तेमाल पैसे या आपकी आइडेंटिटी चुराने के लिए किया जा सकता है. 

लॉग-इन क्रिडेंशियल्स: इसके अलावा पासवर्ड्स और लॉग-इन क्रिडेंशियल्स भी कभी एआई चैटबॉट्स के साथ शेयर न करें, इस इंफॉर्मेशन का इस्तेमाल अकाउंट्स को एक्सेस करने और आपका डेटा चुराने के लिए किया जा सकता है. 

गोपनीय जानकारी: वहीं ऑफिस के काम के लिए चैटबॉट का यूज करते हैं तो क्लाइंट डिटेल्स या कंपनी की गोपनीय जानकारी शेयर न करें, 2023 में सैमसंग ने एक सेंसिटिव कोड लीक होने के बाद ऑफिस में एआई चैटबॉट के इस्तेमाल को बैन कर दिया था. 

मेडिकल डिटेल: एआई आपका डॉक्टर नहीं है, इसलिए कभी भी इससे हेल्थ एडवाइस न मांगें और न ही कभी अपनी हेल्थ डिटेल्स शेयर करें, जिसमें आपका इंश्योरेंस नंबर आदि शामिल हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement