Advertisement

क्या आप भी खाना खाने के बाद करते हैं ये गलतियां, पड़ सकते हैं लेने के देने

हर रोज खाना खाने के बाद हम अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. यहां जानें खाना खाने के बाद कौन सी गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.

Latest News
क्या आप भी खाना खाने के बाद करते हैं ये गलतियां, पड़ सकते हैं लेने के देने

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. व्यस्त लाइफस्टाइल और अनियमित भोजन न केवल हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं. भले ही हम अपना खानपान सुधार लें, लेकिन कुछ गलत आदतें हमारी सेहत को बिगाड़ सकती हैं. इन आदतों का पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो खाना खाने के बाद भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

सोना
खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए क्योंकि सोने से वजन बढ़ सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद सोना चाहिए.

धूम्रपान
खाने के बाद धूम्रपान करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में खाने के कम से कम 50 मिनट बाद ही धूम्रपान करें, वरना यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.


यह भी पढ़ें:कोलेस्ट्रॉल से नसों में होने लगे ब्लॉकेज तो पैर ही नहीं, बालों पर भी दिखता है ये संकेत


ठंडा पानी
खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है. ऐसे में हल्का गुनगुना पानी पीना बेहतर है.

एक्सरसाइज
भोजन पचने में समय लगता है. ऐसे में खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पेट में दर्द, अपच जैसी समस्या हो सकती है. एक्सरसाइज करने से पहले भोजन को पचने के लिए कम से कम 2 घंटे तक इंतजार करें.

फल खाना
फल को भोजन  के साथ नहीं खाना चाहिए. फल में पाचन एंजाइम होते हैं जो भोजन के पाचन में बाधा डाल सकते हैं, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है.  

चाय और कॉफी पीना
अक्सर कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना पीते हैं.चाय और कॉफी में टैनिन नामक तत्व होता है जो भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को पचने से रोकता है.  इससे पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है और पेट में गैस जैसी समस्या हो सकती हैं.इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement