Advertisement

Normal BP Range: क्या दाएं और बाएं हाथ का अलग ब्लड प्रेशर रीडिंग आना है नॉर्मल? जान लें ये जरूरी बात

Different Blood Presssure Readings: ब्लड प्रेशर थोड़ा बहुत अलग होना आम बात है या नहीं, बीपी रीडिंग दोनों हाथों में अलग क्यों आती है, आइए जानते हैं इसके बारे में...

Latest News
Normal BP Range: क्या दाएं और बाएं हाथ का अलग ब्लड प्रेशर रीडिंग आना है नॉर्मल? जान लें ये जरूरी बात

Low Blood Pressure 

Add DNA as a Preferred Source

Different Blood Presssure Readings- आमतौर पर ब्लड प्रेशर चेक करवाते समय लोग ध्यान नहीं देते कि वह किस हाथ से नापा जा रहा है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि अगर दोनों बाजुओं में बीपी नापें और रीडिंग अलग-अलग आए तो क्या यह सामान्य होता है या किसी गंभीर बीमारी का संकेत. ऐसे में आज हम जानेंगे कि दोनों हाथों में ब्लड प्रेशर थोड़ा (BP Readings) बहुत अलग होना आम बात है या नहीं, बीपी रीडिंग दोनों हाथों में अलग क्यों आती है (Normal Blood Presssure) और हमें कब चिंता करनी चाहिए... अगर आप नियमित रूप से बीपी मॉनिटर करते हैं या हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह जरूरी बात आपको जान लेनी चाहिए... 

क्या नॉर्मल है दोनों बाजुओं का ब्लड प्रेशर रीडिंग अलग आना?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोनों बाजुओं में थोड़ा बहुत ब्लड प्रेशर का अंतर आना सामान्य हो सकता है, अगर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (ऊपरी संख्या) में 10 mmHg तक का फर्क हो तो यह आमतौर पर कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है. लेकिन दोनों बाजुओं के बीपी का यह अंतर बार-बार 15 mmHg या उससे ज्यादा आ रहा है तो यह हृदय रोग, पेरिफेरल आर्टरी डिजीज या अन्य ब्‍लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याओं का लक्षण हो सकता है. 

यह भी पढ़ें:शरीर में लिवर इंफेक्शन के दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान!

क्यों आता है दोनों हाथों का बीपी अलग? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर की दोनों बाजुओं तक खून पहुंचाने वाली धमनियों की बनावट या ब्लड फ्लो थोड़ा अलग हो सकता है और इसी वजह से दोनों हाथों में ब्‍लड प्रेशर थोड़ा-बहुत अलग आ सकता है. इसके कई और कारण हो सकते हैं, इनमें दाएं और बाएं हाथ की आर्टरी का डायमीटर (Diameter) अलग होना, हाथ की स्थिति में फर्क होना, मापने की तकनीक में अंतर होना शामिल है. बता दें कि 10 mmHg तक का फर्क ज्‍यादातर मामलों में सामान्य माना जाता है. 

क्या ये है खतरनाक? 

अगर दोनों हाथों के बीच सिस्टोलिक बीपी में 15 mmHg या उससे ज्यादा का फर्क बार-बार आता है तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह इन स्थितियों का संकेत हो सकता है. 

- पेरिफेरल आर्टरी डिजीज  
- कारोटिड आर्टरी डिजीज, 
- बीपी में बड़ा फर्क, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का संकेत हो सकता है.
- किडनी की बीमारी या डायबिटीज के रोगि‍यों में भी यह अंतर गंभीरता से देखा जाता है. 

ऐसे में पहली बार बीपी नपवाते समय दोनों हाथों से बीपी की जांच करवानी चाहिए, अगर यह अंतर 15 mmHg या उससे ज्यादा  आता है डॉक्टर से तुरंत सलाह लें. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement