Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Diet For Joints: जोड़ों में रहता है भयंकर दर्द, कमोजर हो रही हैं हड्डियां? जानें कैसे होनी चाहिए डाइट

Diet For Joints: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक जोड़ों की सेहत बनी रहे इसके लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए, साथ ही इन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए.

Latest News
Diet For Joints: जोड़ों में रहता है भयंकर दर्द, कमोजर हो रही हैं हड्डियां? जानें कैसे होनी चाहिए डाइट

Diet For Joint 

Add DNA as a Preferred Source

Diet For Joints- उम्र के साथ जोड़ों में दर्द होना आम है, हालांकि इसकी वजह से कई बार व्यक्ति का चलना-फिरना, उठना-बैठना और झुकना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जोड़ों की सेहत को दुरुस्त रखना है तो डाइट का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक जोड़ों की सेहत बनी रहे इसके लिए आपको अपने भोजन में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना होगा और कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका सेवन करना हड्डियों के लिए सही नहीं है. तो आइए जानते हैं जोड़ों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए...  

जोड़ों के लिए जरूरी पोषण

जोड़ों की सेहत के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी होता है, इसके लिए डाइट में अलसी, चिया सीड्स और अखरोट शामिल करें. इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स, जो अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियों जैसे बेरीज और पालक में पाया जाता है, इन्हें डाइट में शामिल करें. 

वहीं जोड़ों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए विटामिन डी और कैल्शियम भी शामिल करें, यह हड्डियों को मजबूती देता है और जोड़ों को घिसने से बचाता है. साथ ही डाइट में शामिल करें विटामिन सी. इससे हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है. 

इन चीजों से बना लें दूरी

रिफाइंड शुगर- जो सोडा, कैंडी और बेक्ड चीजों में पाया जाता है.
ट्रांस फैट: पैकेटबंद स्नैक्स और फास्ट फूड में मिलता है.
अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड: फ्रोजन मील, चिप्स जैसी चीजों में होता है. 
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट: व्हाइट ब्रेड, व्हाइट राइस और पेस्ट्री में मिलता है. 

हाइड्रेशन भी है जरूरी

भरपूर मात्रा में पानी पीना हमारी पूरी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. ऐसे में चाहे हमारी स्किन हो, डाइजेस्टिव सिस्टम या फिर एनर्जी, इसके लिए पानी पीना जरूरी है. इसके अलावा सही मात्रा में पानी पीने से जोड़ों की सेहत भी बनी रहती है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement