Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Monsoon Diet Plan : बारिश के दिनों में न खाएं तरबूज, नहीं तो हो जाएगी यह गड़बड़

Monsoon Diet : हमारा खान-पान बहुत हद तक इस प्रतिरोधी क्षमता को कंट्रोल करता है. क्या खाएं कि इस वक़्त पेट और स्वास्थ्य का हाल एकदम ठीक रहे? आइए जानते हैं... 

Monsoon Diet Plan : बारिश के दिनों में न खाएं तरबूज, नहीं तो हो जाएगी यह गड़बड़

Healthy Diet in Monsoon

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : बारिश के दिनों में शरीर अक्सर थोड़ा नाज़ुक व्यवहार करता है. अमूमन इस समय में शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम कमज़ोर हो जाता है. देह के बेहतर काम-काज के लिए इस इम्यूनिटी सिस्टम यानी प्रतिरोधी क्षमता का बेहतर होना बेहद ज़रूरी है. हमारा खान-पान (Monsoon Diet Plan) बहुत हद तक इस प्रतिरोधी क्षमता को कंट्रोल करता है. क्या खाएं कि इस वक़्त पेट और स्वास्थ्य का हाल एकदम ठीक रहे? आइए जानते हैं... 
मौसमी फल ज़रूर खाएं - जामुन, चेरी, आलू बुखारे, नासपाती और अनार इस वक़्त के फल हैं. इन फलों को डाइट (Healthy Diet in Rainy Season) में शामिल करना आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बना सकता है. हां बारिश हो रही हो तो तरबूजा और खरबूजा खाने से बचें. इसे अच्छी सेहत के लिहाज़ से सही नहीं समझा जाता है. 

Monsoon Fruits: వర్షాకాలం సీజనల్ ఫ్రూట్స్‌లో డయాబెటిక్ రోగులు ఏం తినవచ్చు
Monsoon Diet Plan : कम नमक खाएं - नमक अधिक खाने से बारिश के मौसम में कई तरह की दिक्कतें पैदा हो जाती है. यह न केवल हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है बल्कि शरीर में पानी को रिटेन भी करता है. 
न पिएं छाछ  - छाछ और लस्सी जैसी पानीदार चीज़ें भी बारिश में नुकसानदेह मानी जाती हैं. पानी रिस्टोर कर ये शरीर में सूजन ला सकती हैं, इसलिए इन्हें अवॉयड करना ही ठीक होगा.
करेला और मेथी हैं मानसून फ़ूड - बारिश में कड़वे स्वाद वाली सब्ज़ियों को बेहद अच्छा माना जाता है. मेथी, करेला, हल्दी जैसी सब्ज़ियां और मसाले कई तरह के इन्फेक्शन रोकने में मदद करते हैं. 

Cholesterol Remedies: सुबह-सुबह खाएं लहसुन और एलोवेरा,खट्टे फलों का सेवन है इसका रामबाण इलाज


तेल भी खाना ठीक नहीं : बरसात वाले दिनों में जितना हो सके उतना कम तेल खाएं. तिल, मूंगफली और सरसों के तेल बारिश में सुपाच्य नहीं माने जाते हैं. इनकी जगह कोई हल्का तेल खाएं. 
इसके अतिरिक्त अगर आप किसी तरह की एलर्जी से पीड़ित हैं तो मसालेदार खाने से भी बचें, इनसे शरीर का तापमान बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे अलर्जी के फैलने की आशंका होती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement