Advertisement

Blood Sugar Control Tips: सर्दी का मौसम आते ही डाय​बिटीज मरीजों का हाई हो जाता है ब्लड शुगर, ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल  

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई सारे फायदे होते हैं तो वहीं डायबिटीज मरीजों के लिए यह मौसम बेहद घातक होता है. इसमें ब्लड शुगर का लेवल हाई हो जाता है. इसे कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटीज मरीजों को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 

Latest News
Blood Sugar Control Tips: सर्दी का मौसम आते ही डाय​बिटीज मरीजों का हाई हो जाता है ब्लड शुगर, ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल  
Add DNA as a Preferred Source

Blood Sugar Control Tips In Winter: डायबिटीज मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम बेहद खतरनाक होता है. इसकी वजह इस मौसम में उल्टे सीधे खानपान की वजह से ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है. इस मौसम में लोग अक्सर ज्यादा और गर्म चीजें खाते हैं. साथ ही इस मौसम में एक्सरसाइज भी कम हो जाती है. ऐसे में बदलते लाइफस्टाइल के बीच ब्लड शुगर हाई होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है. बहुत से लोगों को इसे कंट्रोल करने के लिए कई दवाओं का इस्तेमाल करना पड़ता है. अगर आप भी डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो सर्दी के मौसम में इन बातों का ध्यान रखकर ब्लड शुगर को बढ़ने से रोक सकते हैं...

हर दिन करें एक्सरसाइज

सर्दियों के मौसम में कई बार अधिक ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से बचते हैं. इस दौरान आलस को अपनाकर वर्कआउट, एक्सरसाइज से दूरी बना लेते हैं. डायबिटीज मरीजों के लिए यह गलती एक बड़ी समस्या बन जाती है. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डायबिटीज मरीजों को सर्दियों में भी कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूरी करनी चाहिए. हालांकि बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करना आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है. 

खानपान का रखें विशेष ध्यान

सर्दियों में डायबिटीज मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इसमें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सर्दी के मौसम में बहुत अधिक मीठा या मैदा से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसकी वजह इन टाइप के भोजन में कार्ब बहुत अधिक होते हैं. ये शुगर लेवल को बहुत अधिक बढ़ा देते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि दाल, राजमा और आंवला जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर लें. 

नियमित कराएं जांच 

डायबिटीज मरीजों को सर्दियों का समय स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए खास तौर पर ब्लड शुगर का ध्यान रखना चाहिए. समय समय ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड शुगर की जांच कराते रहना चाहिए. साथ ही इसका एक चार्ट बनाना चाहिए, जिसमें आप देख सकें कि ब्लड शुगर में कितना बदलाव हो रहा है. इस मौसम में जांच या डॉक्टर से परामर्श में लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)    

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement