लाइफस्टाइल
Delhi Tourism Circuit: टूरिज्म मिनिस्ट्री और DTC (दिल्ली परिवहन निगम) टूरिस्टों के लिए स्पेशल बस चलाएंगे. इसमें देशी-विदेशी पर्यटकों को दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा.
Tourism Special Buses in Delhi: दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सर्किट बन रहा है. यह पर्यटकों की सहूलियत के लिए बनाया जा रहा है. पर्यटन सर्किट में एक मार्ग तय किया जाता है जिसमें कई पर्यटक स्थल शामिल होते हैं. इस पर्यटन सर्किट पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) स्पेशल बसें चलाएंगी. इसके चलते देशी-विदेशी पर्यटकों को दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. बता दें कि, DTC और टूरिज्म मिनिस्ट्री मिलकर इन बसों का संचालन करेगी.
दिल्ली में पर्यटन सर्किट में स्पेशल बस के जरिए कई जगहों को घूमने का मौका मिलेगा. इसके तहत यात्री लाल किला, कुतुब मीनार, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय, वॉर मेमोरियल, लोटस टेंपल समेत और भी कई जगहों को घूम सकेंगे. इस बस में एक गाइड भी होगा जो लोगों को इन पर्यटक स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में बताएंगा. बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है अब 15 अगस्त से पहले इसकी शुरुआत हो जाएगी.
पर्यटन सर्किट में दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा. इस एक बस में 32 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे. बस में 6 से 12 साल के बच्चों के लिए 300 और एडल्ट के लिए 500 रुयये किराया तय किया गया है. इन बसों का किराया हर दिन के आधार पर अलग हो सकता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.