Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Taste Atlas की लिस्ट में दिल्ली और मुंबई का Street Food टॉप 100 शहरों में शामिल, इन खास व्यंजनों के विदेशी भी हैं दीवाने

हाल ही में इंटरनेशनल ट्रैवल ऑनलाइन गाइड टेस्ट एटलस ने दुनिया के 100 ऐसे शहरों की लिस्ट साझा की है जो  अपने लोकल फूड के लिए फेमस हैं. यहां जानिए इसके बारे में...

Taste Atlas की लिस्ट में दिल्ली और मुंबई का Street Food टॉप 100 शहरों में शामिल, इन खास व्यंजनों के विदेशी भी हैं दीवाने

Taste Atlas की लिस्ट में दिल्ली और मुंबई का Street Food टॉप 100 शहरों में शामिल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: List Of Worlds Best Cities To Try Local Food: जब हम किसी नई जगह पर जाते हैं, तो हम वहां के फेमस स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चखते हैं. वैसे तो देश में कई ऐसी जगहें हैं जो अपने लाजवाब स्ट्रीट फ़ूड के लिए जाने जाते हैं, और जहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद चख हर कोई दीवाना हो जाता है. लेकिन आज हम आपको 2 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने स्ट्रीट फूड की लेकर वर्ल्ड फेमस है. जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली और मुंबई की. दरअसल Taste Atlas ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें दुनिया के बेस्ट लोकल फूड के लिए पॉपुलर शहरों की बात की गई.

इस लिस्ट में दो भारतीय शहरों के नाम भी शामिल हैं, जिसमें दिल्ली 16वें और मुंबई 34वें स्थान पर है. बता दें कि इस लिस्ट में दुनियाभर के 100 शहरों का नाम शामिल है...

पहले नंबर पर इटली के फ्लोरेंस शहर

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर इटली के फ्लोरेंस शहर है, जहां के स्ट्रीट फूड आजमाने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर घोषित किया गया. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

यहां के स्ट्रीट फ़ूड में शामिल बिस्टेका अल्ला फियोरेंटिया, राइबोलिटा, लैम्प्रेडोट्टो और ट्रिपा अल्ला फियोरेंटिया और पैपर्डेल अल सिंघियाल खूब पसंद किए जाते हैं.

लिस्ट में दिल्ली और मुंबई का भी कब्जा

वहीं इस लिस्ट में नई दिल्ली 16वें स्थान पर है, दिल्ली में आपको जिन स्थानीय खाद्य पदार्थों को आजमाना चाहिए उनमें छोले भटूरे, बटर चिकन, आलू टिक्की, निहारी और पकोड़ा शामिल हैं. वहीं मुंबई में वड़ा पाव, पाव भाजी, भेल पुरी, रगड़ा पेटिस, और बॉम्बे सैंडविच का स्वाद जरूर चखें. 

दिल्ली और मुंबई भारत के दो सबसे बड़े और सबसे जीवंत शहर हैं जो अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए भी जाने जाते हैं. दिल्ली में, आप पारंपरिक स्ट्रीट फूड जैसे चाट और छोले भटूरे से लेकर फ्यूजन व्यंजन परोसने वाले बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां तक ​​सब कुछ पा सकते हैं और दूसरी ओर, मुंबई अपने समुद्री भोजन और स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है.

जहां वड़ा पाव, पाव भाजी और भेल पुरी जैसे पसंदीदा  स्ट्रीट फूड लगभग हर कोने में उपलब्ध हैं. इतना ही नहीं इन दोनों शहरों में ट्रेंडी कैफे कल्चर भी है, जिसमें बिस्ट्रोस और कॉफी की दुकानें अंतरराष्ट्रीय व्यंजन और रचनात्मक कॉकटेल शामिल हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement