Advertisement

Delhi Famous Shopping Market: दिल्ली के इन 4 मार्केट्स में 250 से 300 रुपये में मिल जाएंगे डिजाइनर काफ्तान, जरूर करें एक्सप्लोर

Delhi Famous Shopping Market: दिल्ली के इन फेमस मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक काफ्तान के डिजाइन सस्ते दाम में मिल जाएंगे. 

Delhi Famous Shopping Market: दिल्ली के इन 4 मार्केट्स में 250 से 300 रुपये में मिल जाएंगे डिजाइनर काफ्तान, जरूर करें एक्सप्लोर

दिल्ली के इन 4 मार्केट्स में 250 से 300 रुपये में मिल जाएंगे डिजाइनर काफ्तान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः गर्मी के दिनों में लोग स्टाइलिश लुक के साथ कंफर्ट भी ढूंढते हैं. ऐसे में अगर आप भी गर्मी में हल्के फुल्के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, तो आपके लिए काफ्तान बेस्ट (Designer Kaftan Dresses) ऑप्शन हो सकता है. काफ्तान की खासियत यह है कि आप इसे ड्रेस से लेकर कुर्ते के रूप में कैरी कर सकती हैं और ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होता है. इसलिए आपको काफ्तान को (Best Kaftan Dresses) अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए. इसे आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं. 

ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे फेमस मार्केट (Top Delhi Markets For Shopping) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक से बढ़कर एक काफ्तान के डिजाइन सस्ते दाम में मिल जाएंगे. 

राजौरी गार्डन मार्केट

राजौरी गार्डन मार्केट में बेहतरीन कपड़ों का कलेक्शन मिल जाएगा. इसलिए यहां शॉपिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. यहां आपको हर तरह के कपड़े मिलेंगे, जिसमें डिजाइनर सूट से लेकर लहंगा तक सब शामिल है. यहां आपको किफायती दाम में अच्छी क्वालिटी के काफ्तान भी मिल जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के इन मार्केट में करें शादी की शॉपिंग, कम दामों में मिलेगा डिजाइनर कलेक्शन

पहाड़गंज मार्केट

अगर आप काफ्तान खरीदने की सोच रही हैं, तो कॉटन फैब्रिक चुनें. क्योंकि, यह गर्मियों के लिए बेस्ट होता है. यहां आपको आसानी से काफ्तान की कई वैरायटी मिल जाएंगी. इसके अलावा इस मार्केट से विदेशी लोग काफी शॉपिंग करते हैं. ऐसे में आपको यहां कपड़ों के मामले में बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है.  

मधु विहार मार्केट

मधु विहार मार्केट में आपको सारे ट्रेंडी कपड़े मिलेंगे. ऐसे में अगर आप का काफ्तान की शॉपिंग करने की सोच रही हैं तो मधु विहार मार्केट का चक्कर लगाएं. यहां आपको 250-300 रुपये में डिजाइनर काफ्तान मिल जाएंगे. ऐसे में अगली बार जब भी टाइम मिले इस मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें. 

यह भी पढ़ें- ये हैं दिल्ली-नोएडा की सबसे सस्ती जींस की मार्केट, 300 रु में मिल जाएंगे ब्रांडेड जैसे कॉम्बो ट्राउजर

सरोजनी नगर मार्केट

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली का सबसे फेमस मार्केट है, यहां हर तरह के कपड़े आसानी से सस्ते दाम में मिल जाएंगे. यहां पर आपको काफ्तान भी देखने को मिल जाएगा. ऐसे में अगर आप काफ्तान को अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहती हैं, तो दिल्ली के इन फेमस मार्केट के चक्कर जरूर लगा आएं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement