Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

खांसी-जुकाम समेत कई गंभीर समस्याओं की वजह बनता है Air Pollution, जानें कैसे करें बचाव

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण एक विकराल समस्या बना हुआ है. खराब और दूषित हवा में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. वायु प्रदूषण के कारण सेहत को कई नुकसान होते हैं.

Latest News
खांसी-जुकाम समेत कई गंभीर समस्याओं की वजह बनता है Air Pollution, जानें कैसे करें बचाव

Air Pollution

Add DNA as a Preferred Source

Air pollution And Health Risk: वायु प्रदूषण कई तरह से सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. प्रदूषित हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाता है. यह सांस की समस्या का कारण बन सकता है. प्रदूषण के कारण खांसी-जुकाम होना भी आम बात है लेकिन इसके कारण कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं.

वायु प्रदूषण कई तरह से सेहत के लिए गंभीर साबित हो सकता है. ऐसे में प्रदूषण से बचाव के लिए आपको जरूरी टिप्स को फॉलो करना चाहिए. यहां हम आपको प्रदूषण से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के लिए जरूरी उपायों के बारे में बताते हैं.

वायु प्रदूषण से गंभीर समस्याएं
फेफड़ों की बीमारी

वायु प्रदूषण अस्थमा का कारण बन सकता है. हवा में मौजूद प्रदूषण के कण फेफड़ों में गहराई तक जाकर नुकसान पहुंचाते हैं. यह फेफड़ों के कैंसर का कारण भी बन सकता है.

हार्ट की समस्या

प्रदूषित वायु दिल की बीमारियों की वजह भी बन सकती है. यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों की वजह बन सकता है. हवा में मौजूद कण ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाते हैं जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है. इससे नुकसान होता है.


सफेद बालों को काला कर देगा ये हरा पत्ता, सरसों के तेल में मिलाकर करें इस्तेमाल


इनफर्टिलिटी का खतरा

वायु प्रदूषण व्यक्ति में इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ा सकता है. इसके कारण शुक्राणुओं को अंडे फर्टिलाइज करने में परेशानी हो सकती है. यह महिलाओं में गर्भपात का कारण भी बन सकता है.

आंखों और त्वचा को नुकसान

हवा में मौजूद जहरीले कण स्किन और आंखों के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं. वायु प्रदूषण के कारण स्किन पर रैशेज और आंखों में जलन हो सकती है.

ऐसे करें प्रदूषण से बचाव
- प्रदूषण से बचने के लिए जरूरी है कि आप घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें. आप N95 मास्क का इस्तेमाल कर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
- आसपास का AQI का लेवल चेक करते रहें. हवा का स्तर बेहद खराब होने पर घर से बाहर निकलने से परहेज करें.

- घर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें. इससे हवा में मौजूद हानिकारक कणों को दूर करने में मदद मिलेगी.
- फिजिकल एक्टिविटी करें और डाइट का खास ध्यान रखें. ऐसा कर आप प्रदूषण से खुद का बचाव कर सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement