Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

December Born Personality: दिसंबर में जन्मे लोग होते हैं भरोसेमंद बस एक कमी पड़ती है भारी, नेचर से लेकर फ्यूचर तक जानें सबकुछ

Born's Traits: दिसंबर महीने में जन्में लोग किस मामले में खास होते हैं और उनमें क्या कमियां होती हैं, चलिए आज उनकी पर्सनाल्टी से लेकर फ्यूचर तक जानें

Latest News
December Born Personality: दिसंबर में जन्मे लोग होते हैं भरोसेमंद बस एक कमी पड़ती है भारी, नेचर से लेकर फ्यूचर तक जानें सबकुछ

December Born Personality: दिसंबर में जन्मे लोग होते हैं भरोसेमंद बस एक कमी पड़ती है भारी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिसबंर में जन्में लोगों की राशि धनु या मकर होती है. 21 दिसंबर से पहले जन्में लोगों की राशि धनु और 21 के बाद जन्में लोगों की राशि मकर होती है. धनु राशि के लिए कहा जाता है कि ये कभी भी अपने लक्ष्य से नहीं चूकते, दृढ़ निश्चय, भरपूर ज्ञान और निर्भीकता इनकी खासियत होती है. वहीं मकर के लिए कहा जाता है कि ये नेक दिल और अनुशासित होते हैं. तो चलिए आज दिसंबर माह में जन्मे लोगों का व्यक्त्वि और भाग्योदय के बारे में जानें.

August Born Facts: इन खूबियों के साथ पैदा होते हैं अगस्‍त में जन्‍मे लोग, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें

तीन रत्न की तरह होते हैं दिसबंर में जन्मे बच्चे
जिरकॉन, टेंज़नाइट और फ़िरोज़ा नामक रत्न होता है और माना जाता है कि इन रत्नों की तरह ही दिसबंर में जन्में बच्चे होते हैं. प्रत्येक पत्थर नीले रंग की एक सुंदर छटा लिए होता है बस फ़िरोज़ा विशेष रूप से अर्थ में डूबा हुआ है. फ़िरोज़ा को एक प्रेम आकर्षण के रूप में माना जाता है और माना जाता है कि इसे पहनने से सुरक्षा, भाग्य और सौभाग्य के साथ शांत दिमाग मिलता है. यही खूबियां दिसंबर में जन्में बच्चों में भी होती हैं. 

क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस से पैदा हुए बच्चे होते हैं दुर्लभ 
क्रिसमस की पूर्व संध्या या क्रिसमस पर जन्मे बच्चे के बारे में माता-पिता को कभी ंिचता करने की जरूरत नहीं होती है. ये बच्चे बेहद दुर्लभ और सर्वगुण संपन्न माने जाते हैं. ये अपने मुधर बोल और व्यवहार से सबके दिलों पर राज करते हैं और इनमें नेतृत्व गुण होता है. लोग इनके प्रति सम्मोहित होते हैं.

कम नखरे करते हैं ये बच्चे 
दिसंबर में पैदा होने वाले शिशुओं में बचपन में कम नखरे होते हैं और बाद में वर्ष के किसी भी समय पैदा हुए बच्चों की तुलना में जीवित रहते हैं. बुडापेस्ट में सेमेल्विस विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता ने 366 छात्रों पर किए शोध में पाया था कि दिसबंर बॉर्न मूड और स्वभाव हमेशा एक सा होता है. ये बच्चे सबसे अधिक समान स्वभाव वाले होते हैं.

Navratri Born: नवरात्रि में जन्मे बच्चों का कैसा होता है भाग्य, क्या लड़कियां होती हैं अधिक भाग्यशाली ?

इन बीमारियों से रहते हैं बचें 
शोध बताते हैं कि दिसंबर में पैदा होने वाले शिशुओं में न्यूरोलॉजिकल रोग, हृदय रोग, श्वसन रोग और प्रजनन संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं. ये इन बीमारियों से दूर रहते हैं. ऐसा विटामिन डी की मात्रा और सूर्य के प्रकाश के कारण होता है.ये अपनी डाइट, एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं. 

आसली प्रवृत्ति के होते हैं 
दिसंबर माह में जन्मे लोग थोड़े आसली प्रवृत्ति के होते हैं. लेकिन यह हर काम में अपनी सौ फीसदी देने की कोशिश करते हैं. अपने शानदार व्यक्तित्व के कारण अपनी बातों से हर किसी को अपना दोस्त बना लेते हैं.

तेज दिमाग के होते हैं 
दिसंबर माह में जन्मे लोगों का दिमाग काफी तेज होता है. इसी कारण यह काम को बड़ी ही आसानी से कर लेते हैं. लेकिन कई बार ये लोग अहंकार में फंस जाते हैं जिससे बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं.

करियर

इस माह में जन्मे लोगों मेहनती होते हैं. इसी कारण अपनी मेहनत के बलबूते यह हर मुकाम को पा लेते हैं और खूब पैसा कमाते हैं. ये लोग मेहनत करने में कभी भी पीछे नहीं हैं.
 
भरोसेमंद और दयालु होते हैं दिसंबर में जन्में लोग
आप भरोसेमंद और दयालु स्वभाव के हैं. आपके पास दूसरों की तुलना में ज्ञान का खजाना है और ईश्वर में अधिक विश्वास रखते हैं, जो आपको निरंतर आगे  बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. आपके भीतर दूसरों को समझने की क्षमता है. यह विशेषता आपके आस-पास के अन्य लोगों को भी आपके पास लाती है. एक साधारण जीवन जीने की इच्छा आपको हमेशा एक बेहतरीन इंसान बनाती है. 

Qualities of July Born Babies:जुलाई में जन्‍मे बच्‍चे होते है इन 5 गुणोंं में महारथी, क्‍या आपमें है ये खासयित

परिवार का देते हैं साथ

दिसंबर में जन्मे लोगों की सबसे खास बात ये होती है कि यह हर किसी को अपना बनाने में माहिर होते हैं. इसके साथ ही परिवार से काफी प्रेम करते हैं और जरूरत पड़ने पर सबसे आगे खड़े मिलते हैं. बुरे से बुरे वक्त में हमेशा साथ खड़े रहते हैं.

लकी नंबर और रंग

दिसंबर में जन्मे लोगों का लकी नंबर 1, 3 और 8 होता है. इसके साथ ही लंकी रंग पीलाए भूराए लाल और बैंगनी होता है.
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement