Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

सेहत के लिए पावरहाउस है ये जड़ी-बूटी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों को रखती है दूर

Dashmool Health Benefits: आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं. दशमूल भी ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है.

Latest News
सेहत के लिए पावरहाउस है ये जड़ी-बूटी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों को रखती है दूर

 Dashmool benefits

Add DNA as a Preferred Source

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों के खतरे से दूर रखती हैं. ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है दशमूल, जिसे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. दशमूल को एक पावरफुल हर्बल मिश्रण माना जाता है, जो दस जड़ों से मिलकर बना होता है. यह दस अलग-अलग पौधों की जड़ों का कॉम्बिनेशन है, जिसमें से पांच बड़ी जड़ें और पांच छोटी जड़ें होती हैं. इन जड़ों का एक साथ इस्तेमाल शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक कारगर आयुर्वेदिक औषधि बनाता है. आइए यहां जानते हैं दशमूल के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं.

दशमूल के फायदे

डायबिटीज में 
दशमूल को ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में कारगर माना जाता है. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार कर सकता है और ब्लड शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ने देता है 

हाई ब्लड प्रेशर 
दशमूल में ऐसे कई गुण होते हैं जो नर्वस सिस्टम को शांत करने और शरीर में तनाव को कम करने में मदद करते हैं. यह ब्लड वेसल्स को आराम देने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मददगार हो सकता है.

सांस से जुड़ी समस्याओं में
दशमूल सांस से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह खांसी, अस्थमा और अन्य सांस संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाता है.

पाचन में 
दशमूल अपच, गैस, सूजन और एसिडिटी जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. यह पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे भोजन का बेहतर अवशोषण होता है और पोषक तत्वों का सही तरीके से इस्तेमाल होता है.

सूजन और दर्द से राहत
दशमूल अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुणों के लिए जाना जाता है. इसका सेवन करने से गठिया, जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों के दर्द और सूजन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है.


यह भी पढ़ें: मार्केट से पनीर लाने के बाद ऐसे करें असली-नकली की पहचान, 2 मिनट में सामने आ जाएगी असलियत


कमजोरी और थकान
दशमूल का सेवन करने शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है. यह शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस करता है. 

कैसे करें सेवन
दशमूल का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं. दशमूल का काढ़ा पीना सेहत के लिए सबसे कारगर माना जाता है. सुबह खाली पेट इसे पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.दशमूल की जड़ों का सूखा पाउडर भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आप इसे पानी, दूध या घी के साथ ले सकते हैं. आप दशमूल का अर्क भी पी सकते हैं, जिसकी कुछ बूंदें पानी के साथ लेने से कई लाभ मिलते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement