Advertisement

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास ड्रग्स बरामद, मिजोरम में 24.36 करोड़ की ड्रग्स मिली, तस्करी में इस्तेमाल एक गाड़ी भी जब्त की, असम राइफल्स ने एक शख्स को पकड़ा | यूपी महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा, जिम-बुटीक लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं. जिम-बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम काम करते हैं. | अरब सागर में तेल तस्करी का भंडाफोड़, भारतीय नौसेना ने 3 संदिग्ध जहाजों को पकड़ा, इंडियन कोस्ट गार्ड ने 3 संदिग्ध जहाज पकड़े. | जम्मू एयरपोर्ट रोड पर केमिकल गैस रिसाव, जम्मू- मौके पर रहात-बचाव का काम जारी, NDRF, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची | टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, टैरिफ देखकर खरीदारी नहीं करेंगे. | मेले में झूला गिरने के बाद अफरा-तफरी मची, फरीदाबाद- सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, 10 लोग घायल

Dark Circles Removal: आंखों के नीचे काले घेरे बिगाड़ रहे हैं सुंदरता, इन 5 चीजों से होगी डार्क सर्कल की छुट्टी

Dark Circles Removal Tips: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल के कारण चेहरे की सुंदरता कम हो गई है तो ऐसे में इन उपायों को आजमा सकते हैं.

Latest News
Dark Circles Removal: आंखों के नीचे काले घेरे बिगाड़ रहे हैं सुंदरता, इन 5 चीजों से होगी डार्क सर्कल की छुट्टी

Dark Circle Hatane Ke Upay

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः चेहरे पर पिंपल्स और डार्क सर्कल (Dark Circles) सुंदरता को कम करने का काम करते हैं. पिंपल्स दूर करने के लिए तो कई उपाय और ब्यूटी प्रोडक्ट्स कारगर होते हैं लेकिन डार्क सर्कल की समस्या को आसानी से दूर नहीं कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल (Dark Circle Hatane Ke Upay) हो गए हैं तो इन 5 तरीकों से इनसे छुटकारा (Dark Circles Removal) पा सकते हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय (Home Remedies To Get Rid Of Dark Circles)
दूध के इस्तेमाल से हटाएं डार्क सर्कल

दूध स्किन के लिए अच्छा होता है. दूध से स्किन साफ करने से दाग-धब्बों को हटा सकते हैं. यह डार्क सर्कल को हटाने के लिए भी लाभकारी होता है. इसके लिए ठंडा दूध लें और कॉटन पैड पर लगाकर आंखों के नीचे लगाएं. इससे डार्क सर्कल रिमूव कर सकते हैं.

गुलाब जल से हटाएं डार्क सर्कल
गुलाब जल स्किन के लिए अच्छा होता है. रूई की मदद से गुलाब जल आंखों के नीचे लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा साफ कर लें. इससे ठंडक मिलती है.

 

शरीर में जमा सारी गंदगी बाहर कर देगा ये एक जूस, यहां से नोट करें आसान रेसिपी

डार्क सर्कल के लिए खीरे है फायदेमंद
सलाद में खाएं जाने वाला खीरा आंखों के नीचे के काले घेरों को हटाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए खीरे के टुकड़े काटकर आंखों पर रखें. इससे आंखों को आराम मिलता है.

डार्क सर्कल के लिए आलू का इस्तेमाल
डार्क सर्कल हटाने के लिए आलू का प्रयोग कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें और इसका रस निकाल लें. अब इसे रूई की मदद से आंखों के नीचे लगााएं और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें.

चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल
आंखों के नीचे से डार्क सर्कल को हटाने के लिए चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए चाय पत्ती को पानी में डालकर उबालें और इसे ठंडा होने के बाद आंखों के नीचे रूई से लगाएं. थोड़ी देर बाद मुंह धो लें इससे डार्क सर्कल रिमूव कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement