Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Dark Circle Facial Yoga: डॉर्क सर्कल्स के लिए नहीं लगाना होगा कोई क्रीम या पेस्ट, ये एक्सरसाइज चेहरे पर करेंगे जादू

Dark Circle Facial Yoga: डार्क सर्कल्स हमारे चेहरे की रौनक को काफी कम कर देते हैं और इससे हमारा फेस काफी डल दिखने लगता है. बाजार में इसी डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए कई क्रीम और पेस्ट मिलते हैं. पर इनके साइड इफेक्ट भी होते हैं. ऐसे में, चलिए हम आपको यहां फेस योगा के बारे में बताते हैं.

Latest News
Dark Circle Facial Yoga: डॉर्क सर्कल्स के लिए नहीं लगाना होगा कोई क्रीम या पेस्ट, ये एक्सरसाइज चेहरे पर करेंगे जादू
Add DNA as a Preferred Source

मौजूदा समय की व्यस्त जिंदगी में हम अपनी सेहत का ध्यान सही तरीके से काफी कम दे पाते हैं. खासतौर पर काम के दवाब की वजह से लोगों को मानसिक धकान और नींद की काफी कमी हो जाती है. इसी वजह से हमारे त्वचा और आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं जिसे हम डार्क सर्कल्स भी कहते हैं. 
ये डार्क सर्कल्स हमारे चेहरे की रौनक को काफी कम कर देते हैं और इससे हमारा फेस काफी डल दिखने लगता है. बाजार में इसी डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए कई क्रीम और पेस्ट मिलते हैं. हालांकि कई बार ये क्रीम और पेस्ट चेहरे के लिए ठीक साबित नहीं होते हैं. ऐसे में हम आपको आज 2 एक्सराइज के बारे में बताएंगे. जो आपके चेहरे से डार्क सर्कल्स के पूरी तरह से गायब कर देगा. 

ये एक्सरसाइज चेहरे पर करेगा जादू 

पहले एक्सरसाइज के लिए एक गिलास में हल्का गुनगुना पानी लें और उसे मुंह में भर ले. मुंह में पानी भरने के बाद अपने चेहरे की मांसपेशियों को जितना हो सकें उतना टाइट करें. इस स्थिति में दो मिनट तक रुकें. यह एक्सरसाइज दिखने में तो काफी आसान है लेकिन इसका असर काफी दमदार है. इस एक्सरसाइज से चेहरे की अंदर की मांसपेशियां हल्की स्ट्रेच होती है और वहां ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसकी मदद से जब चेहरे में भरपूर ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं तो स्वाभाविक रूप से चेहरा दमकता है और आखों के नीचे के डार्क सर्कल कम होने लगते हैं. 
 
इस एक्सरसाइज को रोजना दिनचर्या में शामिल करें खासतौर पर जो लोग कंप्यूटर स्क्रीन पर घंटों बैठकर काम करते हैं उन्हें इस एक्सरसाइज से भरपूर लाभ मिलता है. कंप्यूटर स्क्रीन से डार्क सर्कल्स का खतरा कई गुणा बढ़ जाता ऐसे में स्कीन टाइटनिंग एक्सराइजर इन लोगों के लिए वरदान की तरह साबित हो सकता है.  इस एक्सराइजर के दौरान हम गहरी सांस लेते हैं ऐसे में यह चेहरे के साथ-साथ मन को भी शांत रखती है और इसका डबल फायदा लोगों को मिलता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement