लाइफस्टाइल
Happy Birthday Dalai Lama: 90 साल की उम्र में भी दलाई लामा पूरी तरह स्वस्थ और एक्टिव हैं, आइए जानें उनकी लंबी उम्र का क्या है राज, यहां जानिए उनका डेली रूटीन...
What is the Dalai Lama's daily routine?- 6 जुलाई, दिन रविवार को 14वें तिब्बती बौद्ध गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) का 90वां जन्मदिन मनाया जाएगा, बता दें कि उनका जन्म 6 जुलाई 1935 को उत्तर पूर्वी तिब्बत के ताक्सतेर इलाके में हुआ था. 90 साल की उम्र में भी दलाई लामा पूरी तरह स्वस्थ और एक्टिव हैं. ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा, कि इस उम्र में वह इतने हेल्दी और फिट कैसे हैं, उनकी लंबी उम्र का राज क्या है. तो आइए जानते हैं दलाई लामा की लंबी उम्र का राज क्या है और उनका डेली रूटीन क्या है...
इस उम्र में भी हेल्दी और फिट रहने के पीछे का राज है दलाई लामा की एक्टिव और हेल्दी लाइफस्टाइल, 'द 14 दलाई लामा ऑफ तिब्बत' की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी की मानें तो दलाई लामा खुद को एक साधारण बौद्ध भिक्षु मानते हैं और जब वह अपने घर धर्मशाला में रहते हैं, तो तय समय पर ही हर काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: Foods For Liver In Monsoon: मानसून में लिवर को एक्टिव और हेल्दी रखेंगे ये फूड्स, डाइट में कर लें शामिल
दलाई लामा हर रोज सुबह 3 बजे उठते हैं और नहाने के बाद सुबह 5 बजे तक ध्यान, प्रार्थना और साष्टांग प्रणाम करते हैं, फिर टहलने जाते हैं. बारिश में घर में ही ट्रेडमिल पर चलते हैं. जिसका सीधा सा मतलब है वह अपने फिजिकल एक्टिविटी पर खास ध्यान देते हैं.
दलाई लामा सुबह 5:30 बजे नाश्ता करते हैं और नाश्ते में वह दलिया, त्सम्पा (जौ का आटा), ब्रेड और चाय शामिल करते हैं. फिर सुबह 6 से 9 बजे तक वे फिर से ध्यान और प्रार्थना करते हैं और सुबह 9 बजे के बाद बौद्ध किताबें पढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपके पैर या तलवे के आसपास हमेशा सूजन बनी रहती है? तो समझ लें नसों में है दिक्कत
दलाई लामा एक तय समय पर लंच करते हैं, वह रोज दोपहर 11:30 बजे लंच करते हैं और दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक वे दफ्तर में काम करते हैं, जिसमें लोगों से मिलना, इंटरव्यू देना और जरूरी बातचीत करना शामिल है. फिर शाम 5 बजे चाय पीते हैं, फिर ध्यान और प्रार्थना करते हैं.
दलाई लामा डिनर नहीं करते हैं, वह रात का खाना नहीं खाते हैं. बता दें कि यह उनके धर्म के नियमों का हिस्सा है. इसके बाद वे रोज ठीक 7 बजे सोने चले जाते हैं. इसी सिंपल और हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से दलाई लामा 90 साल की उम्र में भी इतने एक्टिव और फिट हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.