Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

डेली रूटीन की ये 5 गलती बनती हैं Digestive Problems का कारण, ऐसे रखें पाचन तंत्र को हेल्दी

Digestive Problems: हेल्दी रहने के लिए पाचन तंत्र का सही होना बहुत ही जरूरी होता है. पाचन तंत्र के खराब होने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.

Latest News
डेली रूटीन की ये 5 गलती बनती हैं Digestive Problems का कारण, ऐसे रखें पाचन तंत्र को हेल्दी

Digestive Health

Add DNA as a Preferred Source

How to Avoid Digestive Problems: खराब पाचन अधिकतर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है. सही से पाचन नहीं होने पर खाने के पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते हैं. पाचन खराब होने पर कब्ज, एसिडिटी, उल्टी-मतली और पेट में दर्द हो सकता है. अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या रहती है तो इसके पीछे डेली रूटीन की कुछ गलतियां हो सकती है. पाचन दुरुस्त रखने के लिए इन आदतों में सुधार करना चाहिए.

इन आदतों से होती है पाचन समस्याएं
गर्म पानी के साथ शहद

अक्सर लोग गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करते हैं. लेकिन यह काफी हद तक सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. गर्म पानी में शहद के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं इसके साथ ही हानिकारक यौगिक निकलते हैं. यह पाचन स्वास्थ्य को नुकासन पहुंचा सकता है. शहद को कमरे के तापमान के पानी के साथ ही लेना चाहिए.

खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज

कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. इससे पेट में असुविधा हो सकती है. यह पेट में ऐंठन का कारण बन सकता है. एक्सरासइज हमेशा खाली पेट या खाना खाने के 1 घंटे बाद ही करें.


झड़ते बालों से परेशान तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, दूर होगी Hair Fall Problem


भोजन के तुरंत बाद सोना

कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं. यह गलत होता है इससे पाचन सही से नहीं हो पाता है. यह वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है. खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए. करीब 30 मिनट बाद ही सोएं.

ठंडी चीजों के साथ घी खाना

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए घी खाना अच्छा होता है लेकिन इसे ठंडी चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए. ठंडे के साथ घी खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. घी गर्म और गुनगुने भोजन के साथ ही खाएं.

खाना खाने के बाद नहाना

खाने के तुरंत बाद नहाना भी पाचन के लिए सही नहीं होता है. इससे पाचन तंत्र में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है. जिससे अपच की समस्या हो सकती है. खाने के करीब आधा घंटे बाद ही नहाएं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement