Haircare tips: करी पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है़. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं. यहां जानें इसका इस्तेमाल कैसे करें
आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. प्रदूषण, तनाव, गलत खान-पान और कई अन्य कारणों से बालों का झड़ना बढ़ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद करी पत्ता इस समस्या का समाधान हो सकता है? करी पत्ता बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं. आइए यहां जानते हैं कि करी पत्ता बालों के लिए किस तरह फायदेमंद है.
करी पत्ते बालों के लिए कैसे फायदेमंद है
- करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं.
- करी पत्तों में बीटा-कैरोटीन होता है जो बालों को प्राकृतिक रूप से काला और चमकदार बनाता है. यह बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से भी रोकता है.
- करी पत्ते में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ के कारण होने वाले खुजली और रूसी से छुटकारा दिलाते हैं.
- करी पत्ते में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं.
- करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों के रोमों को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं औ बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं.
- करी पत्ता स्कैल्प को स्वस्थ रखता है और डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है. यह स्कैल्प को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है.
यह भी पढ़ें:शादीशुदा आदमी और सिंगल औरत रहते हैं सबसे ज्यादा खुश, वजह जानिए क्यों?
ऐसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल
- नारियल के तेल में करी पत्ते उबालें और इस तेल से बालों की मालिश करें. इससे बाल मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है.
- करी पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी से बाल धोने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं.
- करी पत्तों को पीसकर दही में मिला लें. इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। यह बालों को पोषण देता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है.
- करी पत्ते को पीसकर मेहंदी में मिला लें. इस पेस्ट को बालों पर लगाएं. इससे बालों को प्राकृतिक रंग मिलता है और बाल मजबूत बनते हैं.
- करी पत्ते को पीसकर अंडे में मिला लें. इस पेस्ट को बालों पर लगाने से बाल घने और लंबे हो जाते हैं.
- करी पत्ते को पीसकर आंवले के रस में मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों पर लगाने से बाल समय से पहले सफेद होने से बच जाते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.