Advertisement

Dahi Chini Ke Fayde: एग्जाम हो या इंटरव्यू, घर से निकलते समय क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी, ये है बड़ी वजह

Health Benefits Of Dahi Chini: कोई भी शुभ कार्य करने से पहले दही-चीनी खाने और खिलाने की परंपरा के पीछे हेल्थ से जुड़े कई वैज्ञानिक कारण हैं. इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

Dahi Chini Ke Fayde: एग्जाम हो या इंटरव्यू, घर से निकलते समय क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी, ये है बड़ी वजह

एग्जाम हो या इंटरव्यू, घर से निकलते समय क्यों खिलाई जाती है दही-चीन, ये है वजह 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: घर से निकलने से पहले दही-चीनी खिलाने की परंपरा सदियों से चला आ रही है. एग्जाम हो, नौकरी का पहला दिन हो या फिर किसी नये काम की शुरुआत करने जा रहे हों, ऐसे में दही-चीनी खिलाना या खाकर जाना अच्छा माना जाता है. यहां तक की शादी-ब्याह जैसे मांगलिक और (Dahi Chini Ke Fayde) शुभ कार्य करने से पहले भी दही-चीनी खिलाने की परंपरा है. ऐसे में मन में ये सवाल उठता है कि, आखिर इसके पीछे की वजह क्या है. इसके अलावा इसे कई लोग अंधविश्वास भी मानते हैं. लेकिन दही-चीनी खाने और खिलाने के पीछे हेल्थ से जुड़े कई वैज्ञानिक कारण हैं. इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं क्या है दही-चीनी खाने के फायदे... 

दही चीनी के फायदे

  • दही खाने से पाचनतंत्र मजबूत बनता है. 
  • इससे पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती. 
  • गर्मियों में दही चीनी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. 
  • घर से बाहर निकलते वक्त दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है और एनर्जी मिलती है. 
  • दही खाने से शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. 
  • दही चीनी खाने से सिस्टिटिस और यूटीआई जैसी परेशानी नहीं होती है. 
  • यह मूत्राशय को ठंडा रखता है, जिससे टॉयलेट में जलन की समस्या नहीं होती है.  

Nutrition Deficiency: जरा सा काम करके होती है थकान और कमजोरी? तो शरीर में हो चुकी है इन 5 चीजों की कमी

इसलिए घर से निकलने पर खिलाते हैं दही-चीनी
 

दरअसल, दही चीनी खाने से शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है. इसीलिए घर से बाहर निकलते समय दही-चीनी खिलाई जाती है, ताकि ग्लूकोज से आप दिन भर एक्टिव रहें. ऐसे में दही चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है और  मीठा दही खाकर निकलेंगे तो दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे.

हार्ट की ब्लॉकेज को खोल देंगी ये सुगंधित छालें, धमनियों से पिघलेगा कोलेस्ट्रॉल तो चर्बीमुक्त होंगी नसें

इस समय खाना चाहिए दही-चीनी

सुबह नाश्ते में दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है और इससे पेट की जलन और अम्लता कम होती है. आयुर्वेद में भी दही चीनी को पेट के लिए फायदेमंद  माना जाता है. इसलिए आयुर्वेद में दही में चीनी मिलाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है. इससे पित्त दोष भी कम होता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement